न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?', मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से किया सवाल

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से पूछा, साफ-साफ बताएं कि आप अमेरिका और इजरायल के साथ चल रही जंग में किसके साथ हैं। उन्होंने विदेशी सैन्य अड्डे बंद करने और अपने रुख स्पष्ट करने की चेतावनी दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 13 Mar 2026 7:59:03

'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?', मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से किया सवाल

तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा खामेनेई ने गुरुवार को पहला सार्वजनिक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने अपने पड़ोसी मुस्लिम बहुल देशों से पूछा कि अमेरिका और इजरायल के साथ चल रही जंग में वे किस पक्ष में हैं। मुज्तबा खामेनेई ने स्पष्ट किया कि अब समय आ गया है जब क्षेत्रीय देशों को ईरान पर हमले करने वालों और उसकी जनता के हत्यारों के बारे में अपना रुख तय करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि विदेशी सैन्य अड्डे तुरंत बंद किए जाने चाहिए। उल्लेखनीय है कि उनके पिता, पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई, अमेरिका-इजरायल के हमलों में मारे गए थे, जिसके बाद मुज्तबा को नया सुप्रीम लीडर चुना गया।

‘पड़ोसी देशों को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए’

मुज्तबा खामेनेई ने कहा, "इस्लामिक गणराज्य किसी तरह का क्षेत्रीय वर्चस्व या उपनिवेशवाद स्थापित करने की कोशिश नहीं कर रहा। हमारा मकसद सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना और गर्मजोशी भरे संबंध बनाना है।" उन्होंने पड़ोसी देशों को चेतावनी दी कि उन्हें उन अड्डों के बारे में अपना स्पष्ट रुख बताना चाहिए, जिनका उपयोग उनके खिलाफ किया जा रहा है। "मैं उन्हें सलाह देता हूं कि वे इन अड्डों को बंद कर दें, क्योंकि अब उन्हें समझ आ गया होगा कि अमेरिका का सुरक्षा और शांति स्थापित करने का दावा केवल दिखावा था।"

‘हमारी जंग जारी रहेगी, होर्मुज स्ट्रेट भी बंद रहेगा’

खामेनेई ने कहा कि पिछले वर्षों में दुश्मनों ने कुछ पड़ोसी देशों में सैन्य अड्डे स्थापित किए। उन्होंने बताया, "हाल के हमलों में इन अड्डों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन ईरान ने केवल उन अड्डों को निशाना बनाया और पड़ोसी देशों पर कोई अतिक्रमण नहीं किया। जनता की इच्छा के अनुसार, हमारी यह जंग जारी रहेगी और होर्मुज स्ट्रेट भी बंद रहेगा।"

उन्होंने हिजबुल्लाह, यमन और इराकी लड़ाकों की बहादुरी की सराहना की। उल्लेखनीय है कि हिजबुल्लाह ने लेबनान से इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

‘मुल्क के हरेक शख्स की शहादत का बदला लिया जाएगा’

खामेनेई ने अपने पिता की विरासत संभालने की चुनौती का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "इस पद पर बैठना आसान नहीं है, क्योंकि इससे पहले महान खुमैनी और शहीद खामेनेई इसी आसन पर बैठे थे। अपने पिता की मौत के बाद मुझे उनके पास जाने का सौभाग्य मिला। मैं जनता को आश्वस्त करता हूं कि हम उनके शहीदों के खून का बदला जरूर लेंगे। हमारा बदला केवल क्रांति के नेताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मुल्क के हर शख्स की शहादत का हिसाब लिया जाएगा।"

खाड़ी देशों के लिए मुश्किल सवाल

मुज्तबा खामेनेई के बयान में अमेरिकी सैन्य अड्डे बंद करने और ईरान के खिलाफ आक्रामक रुख स्पष्ट करने की मांग की गई है। यह सऊदी अरब, यूएई, बहरीन, कतर और अन्य खाड़ी देशों के लिए चुनौतीपूर्ण है। ये देश अमेरिका के साथ मजबूत सुरक्षा गठबंधन में हैं और अमेरिकी अड्डों को अपनी सुरक्षा की गारंटी मानते हैं। इन अड्डों को बंद करना उनके लिए आर्थिक और सैन्य जोखिम बढ़ा सकता है। वहीं, ईरान के हमलों का डर भी है, लेकिन अमेरिका की सुरक्षा में भरोसा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। यही कारण है कि शायद ही ये देश ईरान के सवालों पर अपना स्पष्ट रुख अपनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत