न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ACB की बड़ी कार्रवाई: 60 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार और ई-मित्र संचालक गिरफ्तार

भीलवाड़ा में ACB की बड़ी कार्रवाई में तहसीलदार और ई-मित्र संचालक को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जमीन की लीज डीड रजिस्ट्रेशन के बदले प्रति बीघा 10 हजार रुपये और एसी की मांग का मामला सामने आया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 13 Mar 2026 9:19:43

ACB की बड़ी कार्रवाई: 60 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार और ई-मित्र संचालक गिरफ्तार

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को जयपुर के बाद भीलवाड़ा जिले में भी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार और एक ई-मित्र संचालक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा गया है। बताया जा रहा है कि जमीन की लीज डीड का रजिस्ट्रेशन करवाने के बदले यह रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर दोनों को पकड़ लिया।

प्रति बीघा 10 हजार और एसी की मांग

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी अजमेर इकाई को एक परिवादी की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार, परिवादी अपनी फर्म के लिए भीलवाड़ा में लीज पर ली गई जमीन की लीज डीड रजिस्ट्रेशन करवाना चाहता था। इसके लिए वह ई-मित्र संचालक हेमराज साहू के पास पहुंचा।

ई-मित्र संचालक ने उसे इस काम के लिए तहसीलदार गणेश कच्छावा से मिलने की सलाह दी और दोनों के बीच मुलाकात भी करवाई। बाद में जब परिवादी फिर से ई-मित्र संचालक से मिला तो उसने बताया कि काम जल्दी कराने के लिए साहब की तरफ से एक एसी (एयर कंडीशनर) और प्रति बीघा 10 हजार रुपये देने की मांग की गई है। उसने कहा कि अगर यह व्यवस्था कर दी जाए और आवेदन कर दिया जाए तो रजिस्ट्रेशन का काम जल्द पूरा हो जाएगा।

ई-मित्र संचालक के पास से बरामद हुई रिश्वत

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 9 मार्च को रिश्वत की मांग का सत्यापन किया। जांच में सामने आया कि तहसीलदार गणेश कच्छावा ने ई-मित्र संचालक हेमराज साहू के माध्यम से रिश्वत लेने की योजना बनाई थी।

गुरुवार (12 मार्च) को एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान परिवादी से 60 हजार रुपये लेकर ई-मित्र संचालक ने अपनी टेबल के दराज में रख दिए। एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से ही रिश्वत की रकम बरामद कर ली और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

फिलहाल एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि जांच के दौरान तहसीलदार और ई-मित्र संचालक के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा सकती है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य सबूत जुटाए जा सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?