न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुसीबत में राजस्थान का पर्यटन उद्योग, जैसलमेर के 150 रिसॉर्ट बंद होने की कगार पर, LPG संकट ने बढ़ाई मुश्किलें

जैसलमेर में LPG संकट ने राजस्थान के पर्यटन उद्योग को मुश्किल में डाल दिया है। 150 से अधिक रिसॉर्ट बंद होने के कगार पर, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने चुनौती बढ़ गई है। प्रदेश में गैस किल्लत के चलते पर्यटन क्षेत्र में करोड़ों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 12 Mar 2026 4:52:16

मुसीबत में राजस्थान का पर्यटन उद्योग, जैसलमेर के 150 रिसॉर्ट बंद होने की कगार पर, LPG संकट ने बढ़ाई मुश्किलें

मिडल ईस्ट में जारी युद्ध और वैश्विक हालात का असर राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र पर भी देखने को मिल रहा है। खासकर जैसलमेर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट संचालकों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले में करीब 150 से अधिक रिसॉर्ट्स बंद होने के संकट का सामना कर रहे हैं। गैस आपूर्ति नहीं होने के कारण संचालकों के लिए अपने प्रतिष्ठान को सुचारु रूप से चलाना मुश्किल हो गया है।

इस गंभीर स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज शाम रिसोर्ट संचालकों की एक अहम बैठक बुलाई गई है। इसमें बुकिंग रद्द करने, संचालन रोकने और कुछ रिसॉर्ट्स को पूरी तरह बंद करने जैसे कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

45 फीसदी रिसॉर्ट्स में बुकिंग, पर संकट जारी

सम रिसॉर्ट एंड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी उपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वर्तमान में रिसॉर्ट्स में केवल लगभग 45% बुकिंग है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की आवाजाही जारी है, लेकिन रसोई नहीं चलने की स्थिति में लंच और डिनर उपलब्ध कराना संभव नहीं होगा। उपेन्द्र सिंह ने यह भी आशंका जताई कि यदि रिसॉर्ट को बंद करना पड़ा, तो इसे केवल सितंबर में ही फिर से खोलना संभव होगा।

विशेषज्ञों और संचालकों का अनुमान है कि इस संकट से पर्यटन उद्योग को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि जैसलमेर की पर्यटन प्रतिष्ठा को भी बड़ा झटका लगेगा।

खाद्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद, लेकिन चुनौती बरकरार

कल बुधवार को प्रदेश में एलपीजी संकट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समीक्षा बैठक की थी। बैठक में उन्होंने गड़बड़ी करने वाली एजेंसियों और मुनाफाखोरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही सप्लाई लाइन को सुचारु रूप से चलाने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

फिर भी चुनौती अभी कायम है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े लोग परेशान नजर आ रहे हैं। जैसलमेर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में एलपीजी की किल्लत से प्रभावित होने वाले लोगों की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट