न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयराम रमेश का बड़ा दावा: धनखड़ के इस्तीफे से पहले 1 से 4:30 के बीच कुछ तो जरूर हुआ, जानिए पूरी अंदरूनी कहानी

जयराम रमेश ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोपहर 1 बजे से 4:30 बजे के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिससे इस्तीफे का फैसला लिया गया। इस दावे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। जानिए क्या है पूरी अंदरूनी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 10:20:30

जयराम रमेश का बड़ा दावा: धनखड़ के इस्तीफे से पहले 1 से 4:30 के बीच कुछ तो जरूर हुआ, जानिए पूरी अंदरूनी कहानी

देश की सियासत में उस समय अचानक गर्मी आ गई जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चौंकाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला सभी के लिए अप्रत्याशित था। अपने त्यागपत्र में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा। लेकिन इस कदम के बाद कई तरह के सवाल उठ खड़े हुए, जिनमें सबसे प्रमुख हैं—क्या यह सिर्फ स्वास्थ्य का मामला है या इसके पीछे कोई बड़ी सियासी हलचल छुपी है?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस घटनाक्रम पर गंभीर सवाल उठाते हुए ट्विटर (अब X) पर पूरी मीटिंग की टाइमलाइन साझा की। उन्होंने लिखा कि 21 जुलाई की दोपहर 12:30 बजे राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक की अध्यक्षता स्वयं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की थी। इस मीटिंग में जेपी नड्डा, किरण रिजिजू, और कई अन्य सदस्य मौजूद थे। चर्चा के बाद तय हुआ कि अगली बैठक उसी दिन शाम 4:30 बजे दोबारा होगी।

शाम 4:30 बजे सभी सदस्य दोबारा मीटिंग के लिए उपस्थित हुए, लेकिन इस बार नड्डा और रिजिजू गैरहाज़िर रहे। जयराम रमेश के अनुसार, सबसे आश्चर्य की बात यह थी कि उपराष्ट्रपति को यह भी व्यक्तिगत रूप से नहीं बताया गया कि दोनों मंत्री बैठक में नहीं आएंगे। इससे धनखड़ आहत हुए और उन्होंने BAC की अगली बैठक को अगले दिन 22 जुलाई को दोपहर 1 बजे के लिए टाल दिया।

जयराम रमेश का बड़ा दावा—1 बजे से 4:30 बजे के बीच कुछ हुआ है!

रमेश ने आगे कहा, "इस बात से साफ ज़ाहिर होता है कि दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच कुछ बेहद महत्वपूर्ण और गंभीर घटनाक्रम घटा है। हो सकता है कि उसी के परिणामस्वरूप दोनों मंत्रियों ने जानबूझकर बैठक से दूरी बनाई हो।" उन्होंने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति ने इस्तीफे का कारण भले ही स्वास्थ्य को बताया हो, लेकिन इस निर्णय के पीछे गहरी राजनीतिक पृष्ठभूमि हो सकती है।

धनखड़ की सार्वजनिक छवि और विचार

जयराम रमेश ने यह भी जोड़ा कि उपराष्ट्रपति धनखड़ ने 2014 के बाद भारत के विकास की तारीफ जरूर की, लेकिन वह किसानों के हक में आवाज उठाने वाले, न्यायपालिका की जवाबदेही की पैरवी करने वाले, और सत्ता में बढ़ते अहंकार की आलोचना करने वाले व्यक्ति रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि G2 सरकार के दौरान भी उन्होंने विपक्ष को यथासंभव मंच देने की कोशिश की।

उनका कहना है कि धनखड़ नियमों, मर्यादाओं और प्रक्रियाओं के प्रति सख्त थे, लेकिन उन्हें लगता रहा कि उनकी भूमिका में इन सभी का उल्लंघन हो रहा है। उनका इस्तीफा ना केवल उनके आत्मसम्मान की रक्षा है, बल्कि यह उन्हें उस पद तक पहुंचाने वालों की नीयत पर भी सवाल उठाता है।

वहीं, कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि कल के मीटिंग में वो स्वस्थ थे। अचानक से उनके इस्तीफे का कारण स्वास्थ नहीं है। ये कोई और गंभीर मामला है और राजनीति में भयंकर तूफान आने की सूचना है।

मॉनसून सत्र के पहले दिन इस्तीफा

74 वर्षीय धनखड़ हाल ही में AIIMS, दिल्ली में एंजियोप्लास्टी करवा चुके थे। उन्होंने यह इस्तीफा उस दिन दिया, जब संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा था। राज्यसभा के सभापति के रूप में उनके कई बार विपक्ष से टकराव हुए। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव भी विपक्ष ने पेश किया था, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया। एक दिलचस्प मोड़ यह भी है कि उनका इस्तीफा उस दिन आया जब राज्यसभा में विपक्ष ने जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने का नोटिस पेश किया था, जिसे धनखड़ ने स्वीकार भी किया था। यह कदम सरकार के लिए चौंकाने वाला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत