न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी के 'डांस' वाले बयान से भड़की BJP, PM पर टिप्पणी को बताया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

बिहार चुनाव 2025 में राहुल गांधी के बयान से मचा बवाल। बीजेपी ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रचार पर रोक की मांग की। पीएम मोदी पर दिए गए विवादित बयान को आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 8:32:25

राहुल गांधी के 'डांस' वाले बयान से भड़की BJP, PM पर टिप्पणी को बताया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान ने बिहार की सियासत को गर्मा दिया है। भाजपा ने इस टिप्पणी को आदर्श आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन बताया है और चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने आयोग से राहुल गांधी के बिहार में प्रचार पर रोक लगाने और उनसे बिना शर्त सार्वजनिक माफी मंगवाने की अपील भी की है।

भाजपा के निर्वाचन आयोग समन्वय विभाग के संयोजक बिंध्याचल राय ने तीन पन्नों की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाला है। राय के अनुसार, इस तरह के वक्तव्य न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं, बल्कि आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन भी हैं।

राय ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया कि राहुल गांधी ने 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि “अगर चुनाव से पहले मोदी से कहो, तो वो वोट पाने के लिए नाचने लगेंगे।” भाजपा का कहना है कि यह बयान प्रधानमंत्री पद की गरिमा को अपमानित करने वाला है और इससे जनता के बीच गलत संदेश गया है।

पार्टी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि इस तरह के निजी हमलों पर तत्काल रोक लगाई जाए ताकि चुनावी माहौल में शालीनता बनी रहे। भाजपा ने यह भी दोहराया कि आचार संहिता स्पष्ट रूप से यह कहती है कि किसी भी प्रत्याशी या दल को दूसरे दल के नेताओं के प्रति व्यक्तिगत टिप्पणी से बचना चाहिए।

भाजपा नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी का यह वक्तव्य न केवल व्यक्तिगत निंदा की श्रेणी में आता है, बल्कि यह प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को भी चुनौती देता है। वहीं, इस पूरे मामले पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया