न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खेल जगत के लिए बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर Andrew Symonds की कार एक्सीडेंट में मौत

खेल जगत के लिए एक बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds Death) का शनिवार रात टाउन्सविले में सड़क हादसे में निधन हो गया। उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। पुलिस ने बताया कि हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 May 2022 8:23:39

खेल जगत के लिए बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर Andrew Symonds की कार एक्सीडेंट में मौत

खेल जगत के लिए एक बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds Death) का शनिवार रात टाउन्सविले में सड़क हादसे में निधन हो गया। उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। पुलिस ने बताया कि हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, 'शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि रात 11 बजे के बाद एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर साइमंड्स की कार चल रही थी। सड़क से हटने के बाद कार अनबैलेंस हुई और हादसा हुआ। इमरजेंसी सेवाओं ने 46 वर्षीय साइमंड्स को बचाने का प्रयास किया, हालांकि उनकी चोटों के कारण उनका निधन हुआ। फोरेंसिक क्रैश यूनिट हादसे की जांच कर रही है।' एंड्रयू साइमंड्स के निधन के बाद उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ही मशहूर पूर्व खिलाड़ी शेन वॉर्न का भी निधन हो गया था। पुलिस ने बताया कि हादसा एलिस रिवर ब्रिज के पास हुआ।

एजेंसी के मुताबिक क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि शहर से लगभग 50 किलोमीटर वेस्ट के हर्वे रेंज में रात करीब 10:30 बजे एक हादसा हुआ था। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई। कार में एंड्रयू साइमंड्स सवार थे। घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एंड्रयू साइमंड्स को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में साइमंड्स को काफी गंभीर चोटें आई थीं। वह कार में अकेले थे। तमाम कोशिशों के बाद भी एंड्रयू को बचाया नहीं जा सका।

एडम गिलक्रिस्ट ने साझा किया दर्द

46 साल के एंड्रयू साइमंड्स की मौत के बाद उनके फैंस में निराशा छा गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने एक ट्वीट के जरिए अपना दुख साझा किया है। उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक है।

ये था क्रिकेट जगत में रिकॉर्ड

बता दें कि एंड्रयू साइमंड्स 1998-2009 के बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। इस दौरान स्टीव वॉ और बाद में रिकी पॉन्टिंग की अगुवाई में कंगारू टीम अजेय मानी जाती थी। साइमंड्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 T20 मुकाबले खेले थे। टेस्ट में उनके नाम 1462, वनडे में 5088 और T20 में 337 रन दर्ज है। तीनों फार्मेट में उन्होंने 165 विकेट चटकाए हैं। उन्हें फील्ड पर अपने आक्रामक अंदाज और शानदार फील्डिंग के लिए जाना जाता था। एंड्रयू साइमंड्स ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के स्थायी सदस्य रहे। वह रिकी पॉन्टिंग की अगुवाई में साल 2003 में वनडे वर्ल्ड कप, साल 2006 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) और 2007 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में मौका मिलने पर इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ छठे नंबर पर उतरकर नाबाद 143 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस पारी के बाद वो अगले छह साल के लिए टीम के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर बन गए। साइमंड्स ने 39 आईपीएल मैचों (IPL Match) में 36 की औसत से 974 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़ा है। वहीं 30 पारियों में उन्होंने 20 विकेट भी चटकाए हैं। साइमंड्स मध्यम गति से तेज गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत