न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार दुर्घटना में एंड्रयू साइमंड्स की मौत, मंकीगेट से लेकर शराब की लत तक... विवादों से भरा रहा करियर

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की 46 साल की उम्र में कार दुर्घटना में शनिवार रात मौत हो गई। साइमंड्स की कार क्‍वींसलैंड के टाउंसविले के पास रात करीब 10:30 बजे हादसे का शिकार हुई। गाड़ी खुद साइमंड्स चला रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 May 2022 8:41:40

कार दुर्घटना में एंड्रयू साइमंड्स की मौत, मंकीगेट से लेकर शराब की लत तक... विवादों से भरा रहा करियर

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की 46 साल की उम्र में कार दुर्घटना में शनिवार रात मौत हो गई। साइमंड्स की कार क्‍वींसलैंड के टाउंसविले के पास रात करीब 10:30 बजे हादसे का शिकार हुई। गाड़ी खुद साइमंड्स चला रहे थे। अचानक उनकी कार सड़क छोड़कर पलट गई। मौके पर पहुंची इमरजेंसी सर्विसिज ने साइमंड्स को बचाने की कोशिश की मगर गंभीर चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद एंड्रयू साइमंड्स को जब अस्पताल लाया गया था तो उनकी हालत बेहद नाजुक थी। उन्होंने साइमंड्स को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

news about andrew symonds,andrew symonds latest news,andrew symonds death reason,andrew symonds death news,andrew symonds dead,andrew symonds car crash death

एंड्रयू साइमंड्स 1998-2009 के बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। इस दौरान स्टीव वॉ और बाद में रिकी पॉन्टिंग की अगुवाई में कंगारू टीम अजेय मानी जाती थी। साइमंड्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 T20 मुकाबले खेले थे। टेस्ट में उनके नाम 1462, वनडे में 5088 और T20 में 337 रन दर्ज है। तीनों फार्मेट में उन्होंने 165 विकेट चटकाए हैं। उन्हें फील्ड पर अपने आक्रामक अंदाज और शानदार फील्डिंग के लिए जाना जाता था।

news about andrew symonds,andrew symonds latest news,andrew symonds death reason,andrew symonds death news,andrew symonds dead,andrew symonds car crash death

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2008 में खेले गए सिडनी टेस्ट मैच के दौरान इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने दावा किया था कि भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की थी और उन्हें मंकी (बंदर) कहा था। इस मामले को ‘मंकीगेट’ कहा जाता है।

साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिये अपना अंतिम मैच मई 2009 में खेला था। एक महीने बाद शराब पीने और अन्य मुद्दों पर नियमों का उल्लंघन करने के लिये टी20 वर्ल्ड कप के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनका अनुबंध समाप्त कर दिया था। इसके बाद वह कभी ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेल सके।

साइमंड्स की मौत से ऑस्‍ट्रेलिया समेत पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन्‍स गमगीन हैं। रॉड मार्श और शेन वार्न जैसे दिग्‍गजों के इसी साल दुनिया छोड़ जाने के बाद साइमंड्स का यूं जाना बेहद तकलीफदेह है। पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मार्क टेलर ने कहा कि 'यह क्रिकेट के लिए एक और दुखभरा दिन है।' पाकिस्‍तानी दिग्‍गज शोएब अख्‍तर ने ट्वीट करके कहा कि 'फील्‍ड पर और उससे परे हमारा खूबसूरत रिश्‍ता था।' पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्‍ट ने लिखा, इससे सच में काफी तकलीफ हो रही है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत