न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलग-अलग राज्यों के मतदाताओं के वोटर कार्ड पर एक जैसे EPIC नंबर, आयोग ने कहा फर्जी मतदाता से कोई संबंध नहीं

चुनाव आयोग ने दो अलग-अलग राज्यों के मतदाताओं के वोटर कार्ड पर एक जैसे EPIC (इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड) नंबर होने के मुद्दे को उठाने वाली सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 02 Mar 2025 3:28:43

अलग-अलग राज्यों के मतदाताओं के वोटर कार्ड पर एक जैसे EPIC नंबर, आयोग ने कहा फर्जी मतदाता से कोई संबंध नहीं

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने दो अलग-अलग राज्यों के मतदाताओं के वोटर कार्ड पर एक जैसे EPIC (इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड) नंबर होने के मुद्दे को उठाने वाली सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लिया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि एक समान EPIC संख्या का फर्जी मतदाता से कोई संबंध नहीं है।

आयोग ने कहा है कि वह अलग-अलग राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में समान अल्फान्यूमेरिक सीरीज के उपयोग के कारण डुप्लिकेट EPIC नंबर से बचने के लिए पंजीकृत मतदाताओं को यूनीक EPIC नंबर का आवंटन सुनिश्चित करेगा।

चुनाव आयोग के निदेशक अनुज चांडक की ओर से जारी प्रेस बयान ने कहा गया कि आयोग ने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लिया है, जिसमें दो अलग-अलग राज्यों के मतदाताओं ने समान EPIC नंबर होने के मुद्दे को उठाया गया है। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि कुछ मतदाताओं के EPIC नंबर समान हो सकते हैं, लेकिन समान EPIC नंबर वाले मतदाताओं के लिए जनसांख्यिकीय विवरण, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और मतदान केंद्र सहित अन्य विवरण अलग-अलग हैं। समान EPIC नंबर के बावजूद कोई भी मतदाता अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में अपने निर्दिष्ट मतदान केंद्र पर ही वोट डाल सकता है, जहां मतदाता सूची में उसका नाम है, कहीं और नहीं।

बयान में आगे कहा गया कि विभिन्न राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ मतदाताओं को समान EPIC संख्या या श्रृंखला का आवंटन सभी राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाता सूची डेटाबेस को ERONET प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने से पहले एक विकेन्द्रीकृत और मैन्युअल तंत्र का पालन करने के कारण हुआ था। इसके कारण कुछ राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों के CEO कार्यालयों ने एक ही EPIC अल्फान्यूमेरिक सीरीज का उपयोग किया और विभिन्न राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को डुप्लिकेट EPIC नंबर आवंटित किए जाने की संभावना को छोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म