न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तिहाड़ जेल में सजा दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का दरबार, BJP ने जारी किया एक और वीडियो

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में तिहाड़ जेल के पूर्व पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सत्येंद्र जैन की सेल में बैठे नजर आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Nov 2022 10:57:40

तिहाड़ जेल में सजा दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का दरबार,  BJP ने जारी किया एक और वीडियो

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में तिहाड़ जेल के पूर्व पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सत्येंद्र जैन की सेल में बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने सत्येंद्र का दरबार बताया है। बीजेपी की ओर से दावा कि गया है कि जेल सुपरिटेंडेंटरात 8 बजे के बाद सत्येंद्र जैन से मिले थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सत्येंद्र जैन से इस्तीफे की मांग कर डाली है।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो को ट्वीट कर लिखा, 'मीडिया ने जारी किया तिहाड़ का एक और वीडियो! इस बार सत्येंद्र के दरबार में जेल अधीक्षक हैं, जिन्हें अब निलम्बित कर दिया गया है! बच्ची से रेप करने वाले से मालिश और नवाबी खाने के बाद अब ये! यह आप की भ्रष्टाचार चिकित्सा है, लेकिन केजरीवाल जी इसका बचाव करते हैं! क्या वह अब सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करेंगे?'

delhi,delhi news in hindi,arvind kejriwal,satyendar jain,jail,tihar jail video,aap

बीजेपी द्वारा जारी किए गए नए वीडियो में सत्येंद्र जैन की सेल के अंदर कई लोगों को दिखाया गया है। उसके बादजब जेल अधीक्षक आते हैं तो वहां मौजूद लोग, सेल से बाहर निकल जाते हैं।ये सीसीटीवी फुटेज 10 सितंबर, 2022 का है। तब अजीत कुमार ही तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट थे। उन्हें इस महीने की शुरुआत में सस्पेंड किया जा चुका है।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर करते हुए​ आरोप लगाया है, 'तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट सत्येंद्र जैन सर को रिपोर्ट करते हुए। यही है अरविंद केजरीवाल का गर्वनेंस मॉडल।'

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराते हुए वीडियो सामने आया था, उसके बाद से वह लगातार राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं। हाल ही में जैन के कई वीडियो सामने आए हैं। जिनमें वह जेल की सेल में कच्ची सब्जियां और फल खाते नजर आए थे। जैन का ये वीडियो तब सामने आया जब उन्होंने अदालत की ओर इसलिए रुख किया था कि उन्हें धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, खाना नहीं दिया जा रहा है।सत्येंद्र जैन के वकील ने अदालत में दावा किया था कि उनकी सेहत खराब है और जेल में रहने के दौरान उनका वजन 28 किलो कम हो गया है, जबकि तिहाड़ जेल के सूत्रों ने बताया कि जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है।

सत्येंद्र जैन का जो सबसे पहला वीडियो सामने आया था, उसमें उन्हें मसाज कराते हुए देखा गया था। सत्येंद्र की सेल में एक कैदी उनकी मसाज कर रहा था और वह लेटकर कुछ दस्तावेज देख रहे थे। ये वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने दावा किया था कि मंत्री की मालिश करने वाला शख्स नाबालिग से रेप का आरोपी है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, तिहाड़ में सत्येंद्र जैन का मसाज करने वाले रिंकू नाम के शख्स पर अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप करने का आरोप है। उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था और वह तबसे तिहाड़ जेल में बंद है। उसका ट्रायल चल रहा है। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया था कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल के अंदर वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। वित्तीय जांच एजेंसी ने जेल में दिल्ली के मंत्री के शानदार तरीके से रहने वाले सबूत भी सौंपे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका