Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, इतना होगा जयपुर से दिल्ली का किराया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी और यह अजमेर एवं दिल्ली कैंट के बीच चलेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Apr 2023 8:59:02

राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, इतना होगा जयपुर से दिल्ली का किराया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी और यह अजमेर एवं दिल्ली कैंट के बीच चलेगी। जयपुर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद इस ट्रेन में सफर करेंगे। बुधवार सुबह 11 बजे रेल मंत्री के साथ नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे के जीएम विजय शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि जयपुर स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। यह ट्रेन जयपुर, अलवर और गुड़गांव में भी रुकेगी। जयपुर में 5 मिनट, अजमेर-गुड़गांव में क्रमश: दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है।

अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) क्षेत्र पर दुनिया की पहली सेमी हाई स्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी। अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट तक जाने वाली यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। हर बुधवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इस दिन ट्रेन का मेंटेनेंस होगा। गाड़ी में 12 एसी चेयरकार, 2 एसी एग्जीक्यूटिव चेयरकार और 2 ड्राइविंग कार समेत कुल 16 डिब्बे होंगे। अजमेर से दिल्ली 5 घंटे और जयपुर से दिल्ली के लिए 4 घंटे का समय लगेगा।ह इस मार्ग की वर्तमान में सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस है जो दिल्ली कैंट से अजमेर के बीच का सफर 6 घंटे 15 मिनट में तय करती है। इस प्रकार वंदे भारत एक्सप्रेस उस मार्ग पर चलने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में 60 मिनट तेज होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- 13 अप्रैल से गाड़ी 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट 11:35 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन अजमेर से चलकर जयपुर सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी। 5 मिनट रुकने के बाद 7:55 बजे रवाना होकर अलवर 9:35 बजे पहुंचेगी। यहां 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। 9:37 बजे यहां से चलकर गुड़गांव (गुरुग्राम) 11:15 बजे पहुंचेगी। यहां भी 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। 11:17 बजे गुड़गांव से रवाना होकर दिल्ली कैंट 11;35 बजे पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 20978 दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 6:40 बजे अजमेर के लिए रवाना होगी। गुड़गांव, अलवर होते हुए रात 10:05 बजे जयपुर पहुंचेगी। रात 10।10 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 11:55 बजे यह ट्रेन अजमेर पहुंचेगी।

ये रहेगा किराया (रुपए में)

कहां से कहां - चेयरकार - एग्जीक्यूटिव
अजमेर से जयपुर - 505 - 970
अजमेर से दिल्ली - 1085 - 2075
जयपुर से दिल्ली - 880 - 1650
जयपुर से अलवर - 645 - 1175
जयपुर से गुड़गांव - 860 - 1600 प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि यह ट्रेन पुष्कर, अजमेर शरीफ दरगाह सहित राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों से संपर्क में सुधार करेगी। बढ़ी हुई कनेक्टिविटी से क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका