न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

6 दिनों में लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया दावा

यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskiy) ने बुधवार को कहा कि युद्ध के 6 दिनों में लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा कई एयरक्राफ्ट, टैंक आदि तबाह करने की बात भी कही गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Mar 2022 2:10:47

6 दिनों में लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया दावा

यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने बुधवार को कहा कि युद्ध के 6 दिनों में लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा कई एयरक्राफ्ट, टैंक आदि तबाह करने की बात भी कही गई है। फिलहाल रूस का टारगेट खारकीव और राजधीन कीव है। खारकीव में बुधवार को रूस ने मिसाइल हमले करने के साथ-साथ पैराट्रूपर्स को भी उतारा। खारकीव में मिलिट्री एकेडमी, पुलिस मुख्यालय और एक हॉस्पिटल को भी निशाना बनाया गया है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि 24 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक पिछले 6 दिनों की जंग में रूस के 211 टैंकों को तबाह किया गया है। वहीं, 862 आर्मर्ड पर्सनल व्हीकल, 85 आर्टिलरी टुकड़ों और 40 एमएलआरएस को तबाह किया गया है। इस युद्ध में रूस को भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मंत्रालय द्वारा बताया गया है कि रूस के 30 विमान और 31 हेलिकॉप्टर मार गिराए गए हैं। इसके अलावा, दो जहाज, 335 वाहन, 60 फ्यूल टैंक और तीन यूएवी को भी मार गिराया गया है। 9 एंटी एयरक्राफ्ट वॉरफेयर को भी ढेर किया गया है। इससे ये पता चलता है कि यूक्रेन की सेना रूस को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही है।

ukraine,russia,russia ukraine war updates

जंग के बीच यूक्रेन की तरफ से यह भी दावा किया जा रहा है कि सुमी क्षेत्र से अब रूसी सैनिक वापस लौट रहे हैं। कहा गया है कि सुमी से अब रूसी सेना वापस रूस लौट रही है। दावा है कि ऐसा दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत के बाद हुआ है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि पूरे यूक्रेन से रूसी सैनिक वापस लौट जाएंगे, यह समझौता सिर्फ एक यूनिट तक सीमित है।

Ukrinform की खबर के मुताबिक, यह जानकारी सुमी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के हेड Dmytro Zhyvytskyi ने दी है। Dmytro Zhyvytskyi का कहना है कि दुश्मन देश (रूस) के सैनिक अपने हथियारों, सामान के साथ वापस लौट रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत चली थी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने युद्ध बंदियों को छोड़ा, फिर सेना की वापसी हुई।

रूसी सेना की वापसी 1 मार्च को हुई, जिसकी जानकारी Dmytro Zhyvytskyi ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करके दी। समझौते में यह बात थी कि हथियारों, टैंक और दूसरे उपकरणों को रूस वापस ले जाया जाएगा।

Zhyvytskyi के मुताबिक, 'रूसी यूनिट के लीडर ने कहा कि वह अब यह जंग नहीं लड़ेंगे। वह बोले कि मुझे रूस जाकर जेल हो जाएगी। लेकिन अब मैंने टैंक्स का मुंह वापस घर की तरफ मोड़ना का फैसला कर लिया है।' Dmytro Zhyvytskyi ने कहा कि फिर भी नजर रखी जा रही है कि रूसी सेना की यह टुकड़ी वापस जा रही है या नहीं। बताया गया है कि सुमी क्षेत्र में अभी भी रूसी सेना के काफी उपकरण मौजूद हैं और ये आगे यूक्रेन में पश्चिम की तरफ बढ़ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!