न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयनिधि की मुश्किलें बढ़ी, दिल्ली यूपी-बिहार के बाद अब मुंबई में भी FIR दर्ज

सनातन धर्म पर दिए विवादित बयान बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 9:09:25

उदयनिधि की मुश्किलें बढ़ी, दिल्ली यूपी-बिहार के बाद अब मुंबई में भी FIR दर्ज

नई दिल्ली। सनातन धर्म पर दिए विवादित बयान बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दिल्ली, यूपी बिहार के बाद अब महाराष्ट्र के मुंबई में एफआईआर दर्ज कराई गई है। धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में आईपीसी की धारा 153A और 295A के तहत मामला दर्ज किया गया। पूर्व कानून मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने देश में सनातन धर्म का हो रहे अपमान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। रविशंकर ने कांग्रेस के साथ साथ विपक्ष गठबंधन I.N.D.I.A. पर भी निशाना साधा है। पूर्व कानून मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे से भी सवाल किया।

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

तमिलनाडु के कैबिनेट मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर विवादित बयान देने के बाद उनके खिलाफ पहले दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह मामला अभी शांत होता नजर नहीं आ रहा है। अब अब उदयनिधि के खिलाफ मुंबई से सटे मीरा रोड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। डीएमके नेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A (धर्म, जाति और भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने) और 295A (धार्मिक भावनाएं भड़काने) के आरोप में मामला दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में FIR हुई थी दर्ज

उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खड़गे के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रामपुर में एफआईआर दर्ज हुई है। सीनियर वकील हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने रामपुर की कोतवाली सिविल लाइंस में धार्मिक भावनाएं आहत होना का मामला दर्ज करवाया है। हर्ष गुप्ता ने कहा कि उदयनिधि और प्रियंक के भाषण से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

दिल्ली और बिहार में भी पुलिस में शिकायत

यूपी के अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी उदयनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। हिंदू सेना ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। एफआईआर में कहा गया है कि डीएमके नेता ने सनातन धर्म का अपमान किया है। पत्र में उनके खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा, इसी मामले में बिहार में मुजफ्फरपुर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर दिया था विवादित बयान

तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की डेंगू और मलेरिया से तुलना कर इसको खत्म करने की बात कही थी। दो सितंबर को सनातन उन्मूलन सम्मेलन में उदयनिधि ने कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, उन्हें मिटाना है। इसी तरह सनातन को भी मिटाना है। विवादित बयान के बाद भी वे अपनी बात पर अडे हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी