न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ट्विटर सर्किल' : ट्विटर ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम

माइक्रो ब्‍लागिंग साइट ट्विटर (twitter) पर जल्‍द ही एक बड़ा बदलाव हो सकता है। ट्विटर ने घोषणा की कि वह एक नए 'ट्विटर सर्किल' फीचर का परीक्षण कर रहा है, इस फीचर से यूजर कम से कम 150 लोगों को अपने ट्वीट साझा कर पाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 May 2022 8:34:43

'ट्विटर सर्किल' : ट्विटर ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम

माइक्रो ब्‍लागिंग साइट ट्विटर (twitter) पर जल्‍द ही एक बड़ा बदलाव हो सकता है। ट्विटर ने घोषणा की कि वह एक नए 'ट्विटर सर्किल' फीचर का परीक्षण कर रहा है, इस फीचर से यूजर कम से कम 150 लोगों को अपने ट्वीट साझा कर पाएगा। इस फीचर की मदद से आप चुनिंदा लोगों ट्वीट भेज सकते है इसके लिए आपको मेनू में जाकर ऑडियंस को चुनना होगा। इस फीचर का मकसद है कि आप चुनिंदा लोगों को ट्वीट कर सकते हैं जिससे आपकी गोपनीयता भंग नहीं होगी। माइक्रोब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कहना है कि अभी के लिए नई सुविधा कुछ ही लोगों को दिखाई देगी। यदि आपके पास यह सुविधा है, तो सबसे पहले, आप 150 लोगों को चुनेंगे चाहे आप उनका अनुसरण कर रहे हों या नहीं। फिर कुछ भी ट्वीट करते समय अपने ट्वीट को केवल उन लोगों तक सीमित करने के लिए 'ट्विटर सर्कल (Twitter Circle)' विकल्प का चयन करें जिन्हें आपने चुना है।

सर्किल को एडिट भी कर सकते है

उपयोगकर्ता 'ट्विटर सर्किल' में चुने गए लोगों की सूची में कभी भी बदलाव कर सकता है। अगर आप किसी को हटाते है तो उन लोगों को सूचित नहीं किया जाएगा। इस सुविधा का उपयोग करने में सक्षम ट्विटर यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करना शुरू कर दिया है। एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पहले तो मुझे यह समझ में नहीं आया, लेकिन यह वास्तव में एक बहुत अच्छा फीचर है और मैंने हाल ही में कुछ इस तरह की जरूरत महसूस की है।

twitter,twitter news,twitter new feature,twitter new feature twitter circle,what is twitter circle,how to use twitter circle,know about twitter circle,elon musk,twitter edit button

यूजर्स को मिल सकता है एडिट बटन (Tweet Edit Button)

वहीं, इसके साथ ही ट्विटर अपने यूजर्स को ट्विट को एडिट करने की सुविधा प्रदान कर सकता है। इसके लिए ट्विटर के फीचर्स में एडिट बटन को जोड़ा जाएगा। कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है और अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें ट्विटर के इस एडिट बटन को दिखाया गया है। मनीकंट्रोल डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐप रिसर्चर और रिवर्स इंजीनियर जेन मैनचुन वॉन्ग (Jane Manchun Wong) ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो डालकर इस एडिट बटन से दुनिया को रूबरू कराया है। वीडियो में जेन मैनचुन वॉन्ग ने बताया है की कैसे ट्विट को एडिट किया जाएगा। हालांकि वॉन्‍ग भी इस एडिट बटन से फिलहाल पूरी तरह संतुष्‍ट नहीं है और उनका कहना है कि यह बैंडविथ और मीडिया प्रोसिंसग का एक कुशल प्रयोग नहीं है।

यहां दिखेगा एडिट बटन

यूजर्स को सभी ट्वीट के ऊपर राइट हैंड साइड पर तीन डॉट बनी होती हैं। इस पर क्लिक करने पर कई ऑप्‍शन आते हैं। एडिट फीचर लॉन्च होने के बाद इसी में अब एक ऑप्शन “Edit Tweet” का होगा। इस पर क्लिक करने के बाद यूजर्स अपने ट्वीट को एडिट कर सकेगा। वहीं वॉन्‍ग ने अपने ट्विट में बताया है कि अभी रिलीज नहीं किया गया एडिट बटन का मौजूदा वर्जन मीडिया (फोटो, वीडियो, GIF आदि) को दोबारा प्रयोग करने की जगह दोबारा अपलोड करता है। साथ ही इसने वॉन्‍ग के वीडियो को फोटो में बदल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती