न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुजुर्ग विधवा को पेंशन दिलाने पर अड़े हाईकोर्ट जज, सरकारी वकील से हुई तीखी बहस

Bar & Bench की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि सरकार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते मरियाकुट्टी की विधवा पेंशन नहीं दी जा सकती।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 4:40:45

बुजुर्ग विधवा को पेंशन दिलाने पर अड़े हाईकोर्ट जज, सरकारी वकील से हुई तीखी बहस

नई दिल्ली। केरल हाईकोर्ट के एक जज और सरकारी वकील के बीच 78 साल की बुजुर्ग महिला के विधवा पेंशन को लेकर कोर्ट रूम में तीखी बहस हो गई। जस्टिस रामचंद्रन इतने नाराज हुए कि केरल सरकार के वकील को कह दिया कि वह बुजुर्ग को अपमानित नहीं होने दे सकते। कहा कि किसी पर कीचड़ उछालना बहुत आसान है। आपको इस बात का अंदाजा भी नहीं कि कैसा एहसास होता है। केरल हाईकोर्ट के जज जस्टिस देवन रामचंद्रन शुक्रवार को मरियाकुट्टी नाम की बुजुर्ग महिला की विधवा पेंशन से जुड़ी अर्जी पर सुनवाई कर रहे थे।

Bar & Bench की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि सरकार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते मरियाकुट्टी की विधवा पेंशन नहीं दी जा सकती। यह भी दलील दी कि केंद्र सरकार, इस साल जुलाई से विधवा पेंशन में अपने हिस्से का अंशदान नहीं दे रही है। सरकारी वकील ने बुजुर्ग याचिकाकर्ता की अर्जी को राजनीति से प्रेरित बताया।

जस्टिस रामचंद्रन इस पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि ‘राज्य सरकार के सामने बुजुर्ग महिला की हैसियत ही क्या है? आप जो कह रहे हैं, इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। कृपया ऐसा कुछ ना कहें जिसका हमें न्यायिक संज्ञान लेना पड़े। मुझे समझ में नहीं आता कि आप याचिकाकर्ता को बदनाम करने पर क्यों तुले हैं? मैं आपका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करूंगा…’

बीच में टोका तो भड़क गए जज

इसके बाद जब जस्टिस रामचंद्रन ने अपना फैसला लिखवाना शुरू किया और शुरुआत इस बात से की कि राज्य सरकार की दलील है कि याचिकाकर्ता के हाईकोर्ट आने के पीछे असल मंशा कुछ और है। इस पर सरकारी वकील ने उन्हें टोंकते हुए कहा कि इस एक शब्द पर इतना जोर क्यों है? जस्टिस रामचंद्रन इससे काफी खफा हो गए। उन्होंने सरकारी वकील से कहा कि कृपया अपने बयान को स्पष्ट करिए। आपने ऐसा क्यों कहा?

बुजुर्ग को अपमानित नहीं होने दे सकता…

इस पर वकील ने कहा कि लॉर्डशिप ने मेरे बयान से सिर्फ एक शब्द को ले लिया। मुझे समझ में नहीं आता कि ऐसा क्यों किया, जबकि ये सिंपल केस है, लेकिन जस्टिस रामचंद्र चंदन का गुस्सा नहीं थमा। उन्होंने कहा कि आपने मेरे खिलाफ जिस तरह का बयान दिया है, उसे स्पष्ट करें। मैं एक बुजुर्ग महिला के साथ खड़ा हूं, इसलिए आपने ऐसी टिप्पणी की। हाईकोर्ट के लिए बुजुर्ग महिला किसी वीआईपी से कम नहीं है। मैंने आपकी बात सुनी जो आपने कहा, लेकिन मैं याचिकाकर्ता को इस तरीके से अपमानित नहीं होने दे सकता।

1600 की पेंशन का मामला

गौरतलब है कि बुजुर्ग महिला ने 1600 रुपये महीने की पेंशन के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय ने फिलहाल राज्य सरकार की माली हालत को देखते हुए कोई आदेश पारित नहीं किया। जस्टिस रामचंद्रन ने डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी से बुजुर्ग महिला की मदद करने की अपील की। साथ ही अपने अधिकार के लिए हाईकोर्ट आने के बुजुर्ग के जज्बे की भी खुली अदालत में तारीफ की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत