Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस: पुलिस को मिली आरी से काटी गई जांघ की हड्डी, फोरेंसिक टीम को किचन में मिले खून के निशान

श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में जांच कर रही फोरेंसिक टीम को दिल्‍ली के छतरपुर के जंगलों से जांघ की एक हड्डी मिली है, जिस पर आरी से काटने के निशान हैं। इसको लेकर आरोपी आफताब अमीन पूनावाला से पूछताछ हो रही है। उधर, समाचार एजेंसी एएनआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि आफताब ने श्रद्धा का चेहरा जला दिया था और शव के उन अंगों को भी हटा दिया था जो गलने लगे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Nov 2022 6:02:02

श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस: पुलिस को मिली आरी से काटी गई जांघ की हड्डी, फोरेंसिक टीम को किचन में मिले खून के निशान

श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में जांच कर रही फोरेंसिक टीम को दिल्‍ली के छतरपुर के जंगलों से जांघ की एक हड्डी मिली है, जिस पर आरी से काटने के निशान हैं। इसको लेकर आरोपी आफताब अमीन पूनावाला से पूछताछ हो रही है। उधर, समाचार एजेंसी एएनआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि आफताब ने श्रद्धा का चेहरा जला दिया था और शव के उन अंगों को भी हटा दिया था जो गलने लगे थे।
वहीं, गुरुवार को श्रद्धा मर्डर केस की तहकीकात में जुटी दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीम आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर मौका-ए-वारदात यानी उसके फ्लैट पर पहुंची। जहां फोरेंसिक टीम को लीड कर रहे थे संजीव गुप्ता। उनके नेतृत्व में एक बार फिर फोरेंसिक टीम ने उस फ्लैट के कोने-कोने से सैंपल जुटाने का काम किया। जांच के बाद फोरेंसिक टीम के हेड संजीव गुप्ता ने आज तक को बताया कि फोरेंसिक टीम को फ्लैट में सिर्फ एक जगह ब्लड के निशान मिले हैं। वो जगह थी किचन। जहां एक ब्लड का निशान था। पूछताछ में आफताब ने बताया कि श्रद्धा की लाश का एक टुकड़ा उसने किचन में रखा था। वहीं से ब्लड का निशान पुलिस को मिला है। फोरेंसिक टीम के मुताबिक कमरा ज्यादा क्लीन किया गया था। आफताब ने फ्रिज वाला कमरा, बाथरूम सब क्लीन कर रखा था। फोरेंसिक एक्सपर्ट संजीव गुप्ता के मुताबिक मर्डर को लंबा वक्त हो गया था तो क्लीनिंग काफी होती रही होगी। मगर किचन में जहां आफताब क्लीनिंग नहीं कर पाया, वहां से फोरेंसिक टीम को ब्लड के निशान मिल गए। फोरेंसिक विशेषज्ञ संजीव गुप्ता ने बताया कि बाथरूम में ब्लड मिलने के कम चांस होते हैं, क्योंकि पानी चलता रहता है। आफताब इतना शातिर है कि जब हर चीज को केमिकल से साफ कर रहा है तो बाथरूम को भी साफ किया होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका