श्रद्धा वालकर मर्डर केस में बड़ी जानकारी सामने आई है। श्रद्धा ने दो साल पहले 28 नवंबर 2020 को मुंबई के नालासोपारा के तुलिंज पुलिस स्टेशन में आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। श्रद्धा ने अपनी शिकायत में आफताब से जान को खतरा बताया था। पुलिस में दर्ज शिकायत में श्रद्धा ने आरोप लगाया था कि आफताब ने उसे टुकड़ों में काटने की धमकी दी थी और वह उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता है।
रद्धा ने आफताब के खिलाफ शिकायत में कहा था कि वह उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता है। आज उसने मेरी हत्या करने की कोशिश की। वह मुझे धमकी देता है कि वह मेरे शरीर के टुकड़े टुकड़े करके फेंक देता है। वह पिछले 6 महीनों से मेरे साथ मारपीट कर रहा है। लेकिन वह मुझे जान से मारने की धमकी देता है, इसलिए मैं पुलिस के पास नहीं जा सकी। उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी है कि वह मेरे साथ मारपीट करता है और मुझे मारने की कोशिश की।
![मेरे टुकड़े कर देगा..., आफताब पूनावाला के खिलाफ श्रद्धा ने दो साल पहले दर्ज कराई थी शिकायत shradda walker murder case,shraddha walker murder,delhi crime news,aaftab poonawala,crime news in hindi,delhi crime in hindi]()
श्रद्धा ने आगे लिखा था कि अब मेरी उसके साथ रहने की इच्छा नहीं है। वह मुझे ब्लैकमेल करता है, ऐसे में अगर मुझे कुछ भी होता है, इसका जिम्मेदार वही होगा। वह मेरे साथ मारपीट करता है।
आफताबू पूनावाला ने 18 मई को दिल्ली स्थित किराए के मकान में श्रद्धा वालकर की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर उसे अलग-अलग जगहों पर फें दिया। हालांकि, उसने सबसे पहले शवों के टुकड़ों को काफी समय तक फ्रिज में बंद रखा और समय-समय पर उसे मेहरौली के जंगली इलाके में ठिकाने लगाता रहा। यह पूरा मामला तब सामने आया, जब श्रद्धा के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई और उसके बाद 12 नवंबर को आफताब को पुलिस ने गिरफ्तार किया।