न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: तिहाड़ जेल में ‘सुसाइड वॉच’ पर रखा गया आफताब, जेल स्टाफ को आत्महत्या का डर

श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को तिहाड़ जेल में ‘सुसाइड वॉच’ पर रखा गया है। जेल प्रशासन को डर है कि वह आत्महत्या की कोशिश कर सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Nov 2022 9:59:10

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: तिहाड़ जेल में ‘सुसाइड वॉच’ पर रखा गया आफताब, जेल स्टाफ को आत्महत्या का डर

श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को तिहाड़ जेल में ‘सुसाइड वॉच’ पर रखा गया है। जेल प्रशासन को डर है कि वह आत्महत्या की कोशिश कर सकता है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जेल कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि ऐसी कोई भी चीज आफताब के पास न हो जिससे वे खुद को नुकसान पहुंचा सके। आफताब तिहाड़ में जेल नंबर 4 में बंद है। उसकी अप्रत्याशित प्रकृति को देखते हुए जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

आफताब ने 20 दिन से अधिक की पूछताछ और पुलिस हिरासत में अत्यधिक संयम और शांति दिखाई है, जिसने जांचकर्ताओं को हैरान कर दिया है। वह दो छोटे अपराधियों के साथ बंद है, जिन्हें उस पर नजर रखने के लिए कहा गया है। जेल में वह चैन से सो रहा है और उनसे बातें कर रहा है। तिहाड़ के सूत्रों के मुताबिक, वह रविवार सुबह करीब 6 बजे उठा और नाश्ता किया। जेल कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान, आफताब ने अपने किए पर कोई पछतावा नहीं दिखाया। उसने अन्य 2 कैदियों से जेल की प्रक्रियाओं के बारे में बातचीत की।

रिपोर्ट में तिहाड़ के एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है, 'कैदियों ने जेल स्टाफ को बताया कि आफताब उनसे कह रहा था कि वह पहली बार जेल में आया है और यहां प्रदान की जाने वाली भोजन की गुणवत्ता, समय और अन्य सुविधाओं के बारे में जानना चाहता है।' वह टहलने के लिए सेल से बाहर जाना चाहता था, लेकिन इसमें शामिल जोखिम के कारण उसके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया। आम तौर पर, कैदी आपस में अपने मामलों के बारे में बातें करते हैं, लेकिन जब उससे श्रद्धा की हत्या के बारे में पूछा गया, तो वह चुप रहा। दोनों कैदियों को आफताब के साथ मामले पर चर्चा नहीं करने के लिए कहा गया है। रविवार को उसे कोई अखबार नहीं दिया गया।

बता दे, आफताब तीन दिन तक पॉलीग्राफ टेस्ट का सामना करने के बाद जेल पहुंचा है। 28 नवंबर को सोमवार को एक बार फिर उसका पॉलीग्राफ टेस्ट होना है, जिसमें बचे हुए सवाल पूछे जाएंगे। हालांकि अभी तक पूछे गए सवालों का सही जवाब न देकर वह पुलिस को चकमा दे चुका है। जिसके बाद अब इस केस के खुलासे की उम्मीदें नार्को टेस्ट पर टिकी हैं। एक अधिकारी ने कहा कि कई अनुत्तरित प्रश्न अब भी पूछे जाने बाकी हैं। FSSL के सहायक निदेशक व पीआरओ संजीव गुप्ता ने बताया कि आफताब का सोमवार को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। पॉलीग्राफ टेस्ट में कई सेशन होते हैं, जो शेष बचे थे, वही पूरे किए जाएंगे। पिछला सेशन जब हुआ था, तो सेहत संबंधित परेशानी थी। इस वजह से कुछ रह गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका