Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिंदू सेना के कार्यकर्ता हैं आफताब की जेल वैन पर तलवारों से हमला करने वाले दोनों आरोपी

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला की जेल वैन पर सोमवार को हमला हुआ। आरोपी आफताब सोमवार शाम को रोहिणी इलाके में एफएसएल दफ्तर से बाहर वैन में सवार होकर तिहाड़ जेल के लिए निकला था। तभी हमलावरों ने अपनी कार आगे खड़ी कर दी और तलवारें लेकर दौड़े।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Nov 2022 12:31:29

हिंदू सेना के कार्यकर्ता हैं आफताब की जेल वैन पर तलवारों से हमला करने वाले दोनों आरोपी

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला की जेल वैन पर सोमवार को हमला हुआ। आरोपी आफताब सोमवार शाम को रोहिणी इलाके में एफएसएल दफ्तर से बाहर वैन में सवार होकर तिहाड़ जेल के लिए निकला था। तभी हमलावरों ने अपनी कार आगे खड़ी कर दी और तलवारें लेकर दौड़े। हमलावरों के पास 5 तलवारें थीं। ये पूरा घटनाक्रम 15 मिनट के अंदर हुआ। दिल्ली पुलिस को भी कुछ पल तक घटनाक्रम समझ में नहीं आया। आफताब पर हमले के बाद दोनों आरोपियों कुलदीप ठाकुर और निगम गुर्जर को पुलिस गिरफ्तार कर लिया था और सोमवार रात को जज के सामने किया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने आफताब पूनावाला की सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। मंगलवार को आफताब को एफएसएल लैब लाया गया जहां उसकी सुरक्षा के लिए बीएसएफ जवानों को तैनात किया गया।

बता दे, पुलिस ने इस मामले में कुलदीप ठाकुर और निगम गुर्जर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हिंदू सेना के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। गुर्जर नाम के हमलावर ने कहा- आफताब को काटना था। हम गुरुग्राम से 15 लोग आए थे। सभी लोग सुबह दिल्ली आ गए थे और वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे थे। वे लैब के बाहर रैकी करते रहे।
कौन हैं दोनों आरोपी?

पुलिस ने दोनों आरोपियों कुलदीप ठाकुर और निगम गुर्जर को जेल भेज दिया है। कुलदीप ठाकुर कार सेल-परचेज का काम करता है और निगम गुर्जर ट्रक ड्राइवर है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तलवारें बरामद की हैं। दोनों आरोपी हिंदू सेना की गुरुग्राम यूनिट के कार्यकर्ता हैं। वहीं, हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि वे गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की जमानत कराएंगे। उन्होंने कहा कि जिहादी आफताब ने हिंदू लड़की की निर्मम हत्या कर उसके टुकड़े किए। इसके चलते हिंदू सेना के कार्यकर्ता नाराज हैं और उन्होंने ऐसा कदम उठाया।

विष्णु गुप्ता ने कहा कि उन्हें ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए था। विष्णु गुप्ता ने कहा कि अगर परिवार का कोई सदस्य कोई गलती कर देता है, तो न चाहते हुए भी परिवार के बाकी लोग उसकी मदद करते हैं। ऐसा ही हिंदू सेना करेगी। हमें कानून पर पूरा भरोसा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका