Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा मर्डर केस:आफताब बदल रहा बयान, कहा - शव के 35 नहीं 16 टुकड़े किए, सिर, धड़, पैरों के पंजे और हाथों की उंगुलियों को 5 माह तक रखा फ्रिज में

श्रद्धा हत्याकांड मामले में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में गुरुवार को आरोपी आफताब पूनावाला ने कबूल किया कि उसने श्रद्धा के सिर समेत शरीर के कई टुकड़ों को फ्रिज में करीब 5 महीने से अधिक समय तक रखा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Nov 2022 9:41:17

श्रद्धा मर्डर केस:आफताब बदल रहा बयान, कहा - शव के 35 नहीं 16 टुकड़े किए, सिर, धड़, पैरों के पंजे और हाथों की उंगुलियों को 5 माह तक रखा फ्रिज में

श्रद्धा हत्याकांड मामले में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में गुरुवार को आरोपी आफताब पूनावाला ने कबूल किया कि उसने श्रद्धा के सिर समेत शरीर के कई टुकड़ों को फ्रिज में करीब 5 महीने से अधिक समय तक रखा था। शव के कुछ टुकड़े उसने हत्या करने के बाद ही फेंक दिए थे। जबकि श्रद्धा के शव को दो दिन घर में रखा था। एक दिन श्रद्धा का शव कमरे में ही पड़ा रहा था। शव के नजदीक बैठकर उसने खान खाया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के सिर्फ 16 टुकड़े किए थे। इस दौरान पहले की तरह वह मुस्कुराता रहा।

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी आफताब ने बताया है कि उसने रात 8 बजे श्रद्धा की हत्या की थी। श्रद्धा का शव एक दिन कमरे में पड़ा रहा। श्रद्धा की हत्या करने के बाद वह बीयर लेकर आया और खाना मंगाकर खाया। इसके बाद इसने नेटफ्लिक्स पर पूरी रात फिल्म देखीं। अगले दिन उसने श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया था। शव एक दिन बाथरूम में पड़ा रहा।
आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि इसके बाद उसने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करना शुरू किया। आफताब ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े करने में 10 घंटे लगाए। उसने कुछ टुकड़े पॉलिथीन में पैक कर जंगल में फेंक दिए थे। श्रद्धा का सिर, धड़, पैरों के पंजे और हाथों की उंगुलियों को फ्रीज में पॉलिथीन में पैककर रख दिया था। आरोपी का कहना है कि उसे इन शव के टुकड़ों को फेंकने का मौका नहीं मिला था। श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसकी गुरुग्राम स्थित कॉल सेंटर में नौकरी लग गई थी। वह कॉल सेंटर में रात में नौकरी करता था। दिन में उसकी दिल्ली वाली महिला दोस्त आ जाती थी। इस कारण वह शव के टुकड़ों को फेंक नहीं पाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने शव के इन टुकड़ों को अक्टूबर महीने की शुरूआत में जंगल में फेंका था। पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि आरोपी के अक्टूबरमहीने में जंगल जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका