न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोज फ्रिज में श्रद्धा का कटा हुआ सिर देखता था आफताब..., हत्याकांड से जुड़ी 8 बड़ी बातें

दिल्ली के महरौली में हुए 27 साल की श्रद्धा के मर्डर केस में पुलिस छानबीन में जुटी है। दिल्ली पुलिस ने अब तक शव के 13 टुकड़े बरामद कर लिए हैं। दिल्ली पुलिस बाकी टुकड़ों और हथियार की तलाश में आरोपी आफताब के साथ महरौली के जंगलों में घूम रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Nov 2022 1:32:05

रोज फ्रिज में श्रद्धा का कटा हुआ सिर देखता था आफताब..., हत्याकांड से जुड़ी 8 बड़ी बातें

दिल्ली के महरौली में हुए 27 साल की श्रद्धा के मर्डर केस में पुलिस छानबीन में जुटी है। दिल्ली पुलिस ने अब तक शव के 13 टुकड़े बरामद कर लिए हैं। दिल्ली पुलिस बाकी टुकड़ों और हथियार की तलाश में आरोपी आफताब के साथ महरौली के जंगलों में घूम रही है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आफताब और श्रद्धा लिव-इन में रह रहे थे। इस साल मई में आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आफताब ने आरी से श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें जंगल में अलग-अलग जगह फेंक दिया ताकि पकड़ा न जाए। इस मामले में अब तक कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं...

मकान मालिक ने नहीं करवाया था आफताब का पुलिस वेरिफिकेशन

रिपोर्ट्स में सामने आया है क ई 28 साल के आफताब ने 15 मई को महरौली जंगल के पास फ्लैट लिया था। मकसद श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स को आसानी से ठिकाने लगाना था। एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है इस फ्लैट के मालिक ने किराया लेने के बाद आफताब का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या आफताब ने मकान लेते वक्त अपना धर्म भी छिपाया था?

रोज फ्रिज में श्रद्धा का कटा हुआ सिर देखता था आफताब..., हत्याकांड से जुड़ी 8 बड़ी बातें

शक न हो तो श्रद्धा का सोशल मीडिया एक्टिव रखा

आफताब गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी करता था। श्रद्धा की हत्या करने के बाद किसी को शक न हो इसलिए वो रोज नौकरी पर जाता था। हालांकि, श्रद्धा को मारने के बाद अपने फ्लैट पर वो किसी को भी नहीं आने देता था। मर्डर के बाद फैमिली और फ्रेंड्स की नजरों में श्रद्धा को जिंदा रखने के लिए आफताब उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल और अकाउंट को अपडेट रखता था। वो रोज कुछ न कुछ पोस्ट करता रहता था।

रोज रात 2 बजे लोकेशन जंगल की मिली

पुलिस के पास जब श्रद्धा के पिता विकास ने अपहरण की शिकायत दर्ज की तो आफताब जांच के दायरे में आया। उसकी लोकेशन रोज रात 2 बजे महरौली के जंगलों में मिलती थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा- पहले तो आफताब कहता रहा कि श्रद्धा दिल्ली छोड़कर चली गई है। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूली और पूरी कहानी बताई।

10 दिन पहले मार देता

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आफताब ने पूछताछ में बताया- श्रद्धा को 10 दिन पहले ही मार देता, लेकिन झगड़ा के बाद श्रद्धा इमोशनल हो गई थी। इसलिए उसने मारने का प्लान कैंसिल कर दिया। आफताब ने आगे बताया कि श्रद्धा ने फोन पर उसे किसी लड़की से बात करते हुए सुन ली थी, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने पुलिस के सामने कबूला कि मर्डर वाले दिन यानी 18 मई से एक हफ्ते पहले ही आफताब ने श्रद्धा को मारने का मन बना लिया था। उस दिन भी श्रद्धा और आफताब का झगड़ा हुआ था। उसने कहा, 'मैंने 11 मई को ही उसे मारने की ठान ली थी कि वह अचानक से इमोशनल हो गई और रोने लगी। इसलिए मैंने तय किया कि अब इसे किसी और दिन मारूंगा।'

ऐसे आया जुर्म छिपाने का आइडिया

एक पुलिस अफसर ने कहा- आफताब वेब सीरीज और खासतौर पर क्राइम शोज देखने का आदी था। इन्हीं को देखकर उसने यह सीखा कि कैसे श्रद्धा को फैमिली और फ्रेंड्स की नजरों में उसे जिंदा दिखाया जाए। श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स को आरी से काटकर फ्रिज में सुरक्षित रखने और उसे 18 दिन तक लगातार जंगलों में ठिकाने लगाने का आइडिया भी इन्हीं क्राइम शोज से सीखा था। गूगल के जरिए उसने खून साफ करने का तरीका भी ढूंढ़ा था।

फ्रिज में श्रद्धा का कटा हुआ सिर देखता था आफताब

पुलिस पूछताछ में आफताब की दरिंदगी और हैवानियत की इंतहा भी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने जिस कमरे में श्रद्धा की डेड बॉडी के टुकड़े फ्रिज में रखे थे, वह उसी कमरे में लगातार 18 दिन सोता रहा। इतना ही नहीं वह रोज फ्रिज खोलकर श्रद्धा के कटे हुए सिर को भी देखता था। शव के टुकड़े रखने के लिए आफताब ने 300 लीटर का फ्रीज खरीदा था। इतना ही नहीं टुकड़ों से आने वाली बदबू को दबाने के लिए अगरबत्ती जलाता था। ये सब उसने इसलिए किया ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

श्रद्धा के टुकड़े करते कटा था आफताब का हाथ

आफताब को लेकर एक डॉक्टर अनिल कुमार का बयान सामने आया है। डॉक्टर का दावा है कि आफताब मई में सुबह के समय उनकी क्लिनिक आया था। उसका हाथ कटा हुआ था। वह बहुत आक्रामक और बेचैन लग रहा था। डॉक्टर ने बताया, 'जब मैंने चोट के बारे में पूछा तो उसने कहा कि फल काटते समय उसका हाथ कट गया था।' डॉक्टर ने कहा, 'दो दिन पहले पुलिस आफताब को लेकर मेरे क्लिनिक आई थी। मैंने सारी बातें पुलिस को बताई हैं।'

पिता को नहीं पता था कि बेटी कहां है

न्यूज एजेंसी से बातचीत में श्रद्धा के पिता विकास ने कहा- 'मेरी उससे आखिरी बार 2021 में हुई थी। तब मैंने उससे पूछा था कि तुम्हारा लिव इन पार्टनर कैसा है। उसने ज्यादा कुछ नहीं बताया था। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि वो दिल्ली शिफ्ट हो गई है। उसकी एक दोस्त ने बताया कि श्रद्धा बंगलुरु में नहीं, बल्कि दिल्ली में है। आफताब को सबूत मिटाने के लिए बहुत वक्त मिल गया।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन