Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लव स्टोरी का दर्दनाक अंत: दोस्त का दावा, श्रद्धा ने जुलाई में कहा था- मुझे बचा लो, वर्ना आफताब मार डालेगा; पुलिस ने कहा - मई में हुई थी मौत

श्रद्धा मर्डर केस में जैसे-जैसे पुलिस जांच कर रही है चौकाने वाले खुलासे हो रहे है। पुलिस ने सोमवार को मई में श्रद्धा के मर्डर होने का दावा किया था। लेकिन उसके दोस्त लक्ष्मण नडार का कहना है कि श्रद्धा से जुलाई में उसकी बात हुई थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Nov 2022 9:55:50

लव स्टोरी का दर्दनाक अंत: दोस्त का दावा, श्रद्धा ने जुलाई में कहा था- मुझे बचा लो, वर्ना आफताब मार डालेगा; पुलिस ने कहा - मई में हुई थी मौत

श्रद्धा मर्डर केस में जैसे-जैसे पुलिस जांच कर रही है चौकाने वाले खुलासे हो रहे है। पुलिस ने सोमवार को मई में श्रद्धा के मर्डर होने का दावा किया था। लेकिन उसके दोस्त लक्ष्मण नडार का कहना है कि श्रद्धा से जुलाई में उसकी बात हुई थी। इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए सोमवार को लक्ष्मण ने यह दावा किया कि जुलाई में श्रद्धा ने वॉट्सऐप के जरिए उससे कॉन्टैक्ट भी किया था। तब श्रद्धा काफी डरी हुई थी। तब उसने कहा था कि मुझे बचा लो, वरना आफताब मार डालेगा। मैंने यह बात उसके घरवालों को भी बताई थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।
अब लक्ष्मण नडार का पूरा बयान...

लक्ष्मण ने सोमवार को इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि श्रद्धा और आफताब के बीच हमेशा झगड़े हुआ करते थे। जुलाई में श्रद्धा ने वॉट्सऐप के जरिए उससे कॉन्टैक्ट भी किया था। तब श्रद्धा काफी डरी हुई थी। उसने कहा कि अगर वह उस रात उसके (आफताब) के साथ रही तो वह उसे मार डालेगा।

लक्ष्मण नडार ने आगे कहा कि कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उसने छतरपुर के घर से श्रद्धा को रेस्क्यू किया था। तब उन लोगों ने आफताब को चेतावनी दी थी कि वे उसकी शिकायत पुलिस में कर देंगे। लेकिन फिर आफताब के लिए श्रद्धा की कमिटमेंट देखकर उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की। वे फिर साथ-साथ रहने लगे।

नडार ने बताया कि सितंबर में यानी घटना के दो महीने बीतने के बाद जब श्रद्धा ने उससे कॉन्टैक्ट नहीं किया, तो उसे चिंता होने लगी। नडार ने कहा- श्रद्धा को मैंने कई मैसेज और कॉल किए लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। इससे मुझे उसकी टेंशन होने लगी। इस वजह से मैंने कॉमन फ्रेंड्स और बाकी लोगों से श्रद्धा के बारे में पूछना शुरू किया।

जब मुझे कहीं से भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, तो आखिर में मैंने उसके भाई श्रीजय को बताया कि श्रद्धा ने कई महीनों से बातचीत नहीं की है और हमें पुलिस को सूचना देनी चाहिए। यह जानकारी मिलने के बाद श्रद्धा के पिता विकास मदन वॉकर ने मुंबई पुलिस के पास शिकायत लिखवाई। पुलिस का बयान

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दावा किया था कि आफताब ने 18 मई यानी करीब 6 महीने पहले लिव इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी 26 साल की प्रेमिका श्रद्धा विकास वॉकर की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने आरी से श्रद्धा के 35 टुकड़े किए। हत्या के बाद 300 लीटर का फ्रिज खरीदा, ताकि टुकड़े उसमें रख सके। बदबू को दबाने के लिए अगरबत्ती जलाता था। 18 दिन तक रोज रात 2 बजे उठता और शव के कुछ टुकड़े जंगल में फेंक आता था। पुलिस ने आफताब को शनिवार को अरेस्ट कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा और आफताब का रिश्ता कुछ महीने पहले तब खराब हो गया था, जब श्रद्धा ने उससे शादी के लिए कहा और उसने मना कर दिया। इसके बाद आफताब ने उसे मार डाला।

आफताब ने कहा- तंग आकर हत्या की

पूछताछ में आफताब ने बताया, 'दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह शादी के लिए दबाव बना रही थी।' उधर, आफताब के कई दूसरी लड़कियों से भी रिश्ते थे और श्रद्धा को उस पर शक हो रहा था। इस बात पर भी दोनों के बीच विवाद होता था। आफताब ने तंग आकर हत्या कर दी।

दूसरी लड़की संग इश्क फरमा रहा था

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने कहा कि श्रद्धा का शव जिस वक्त फ्रिज में था, उस वक्त भी 28 वर्षीय आफताब पूनावाला दूसरी लड़की से इश्क फरमाने में मशगुल था और वह कथित तौर पर एक अन्य लड़की को दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने किराए के फ्लैट में डेट पर लेकर आया था। सूत्रों ने कहा कि आफताब जिस डेटिंग ऐप Bumble के जरिए श्रद्धा के संपर्क में आया था, उसी ऐप से दूसरी लड़की (साइकोलॉजिस्ट) के संपर्क में आया और उसके साथ डेट कर रहा था। सूत्रों की मानें तो यह दूसरी लड़की जून-जुलाई में कई बार आफताब के किराए वाले मकान में आई थी। आफताब ने श्रद्धा वॉकर के शरीर के अंगों को फ्रिज और किचन में छिपा दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका