Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कई डेटिंग एप का इस्तेमाल करता था श्रद्धा का कातिल आफताब, मर्डर के बाद ऑनलाइन बेच दिया था मोबाइल

श्रद्धा मर्डर केस को सुलझाने में जुटी पुलिस टीम जैसे-जैसे अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पहले पुलिस को पता लगा था कि आफताब कई डेटिंग एप का इस्तेमाल करता था और डेटिंग ऐप के जरिए ही श्रद्धा वॉल्कर से मिला था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Nov 2022 10:33:11

कई डेटिंग एप का इस्तेमाल करता था श्रद्धा का कातिल आफताब, मर्डर के बाद ऑनलाइन बेच दिया था मोबाइल

श्रद्धा मर्डर केस को सुलझाने में जुटी पुलिस टीम जैसे-जैसे अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पहले पुलिस को पता लगा था कि आफताब कई डेटिंग एप का इस्तेमाल करता था और डेटिंग ऐप के जरिए ही श्रद्धा वॉल्कर से मिला था। अब पुलिस को आफताब की कई महिला मित्रों के बारे में जानकारी मिली है। इनमें से अधिकतर महिलाएं डेटिंग ऐप्स के जरिए उसके संपर्क में आई थीं। आजतक की खबर के मुताबिक, पुलिस को आफताब की श्रद्धा के आलावा कई महिला मित्रों की जानकारी मिली है। इतना ही नही जांच में सामने आया है कि वो पिछले कुछ समय में ही कई सिम का इस्तेमाल कर चुका है। श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने अपना पुराना मोबाइल फोन ऑनलाइन कंपनी OLX पर बेचा था, पुलिस इस फोन रिकवर करने की कोशिश में जुटी है ताकि उससे कुछ जानकारी मिल सके।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा वॉल्कर और आफताब पूनावाल की मुलाकात Bumble डेटिंग ऐप पर हुई थी, लेकिन एक ये एकमात्र डेटिंग ऐप नहीं है, जिस पर आफताब एक्टिव था, बल्कि ऐसे कई डेटिंग प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं, जिन पर आफताब पहले से एक्टिव था। दिल्ली पुलिस को शक है कि श्रद्धा की हत्या के बाद भी आफताब दूसरी लड़कियों के संपर्क में आया था।

उधर, श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। पुलिस का कहना है कि आफताब पुलिस पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा था और पुलिस की जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा। इसके लिए पुलिस साइकोलॉजिस्ट की भी मदद ले रही है। पुलिस का मैन फोकस अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार, मर्डर के दौरान श्रद्धा द्वारा पहने गए कपड़े, श्रद्धा का मोबाइल फोन, फ्रिज में कटे हुए शरीर के अंगों के सबूत, दोनों के बीच लड़ाई का चश्दीद, लापता शरीर के अवशेष समेत कई चीजें इकट्ठा करने में पुलिस जुटी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका