न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी शंकर मिश्रा गिरफ्तार, बेंगलुरु से हुई गिरफ्तारी

एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उसे दिल्ली भी लाया जा चुका है। वह घटना के सार्वजनिक होने के बाद से ही फरार था और उसका पता लगाने के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jan 2023 11:07:50

फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी शंकर मिश्रा गिरफ्तार, बेंगलुरु से हुई गिरफ्तारी

एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वालेआरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उसे दिल्ली भी लाया जा चुका है। वह घटना के सार्वजनिक होने के बाद से ही फरार था और उसका पता लगाने के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 294, 509, 510 के तहत केस दर्ज किया है। 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। तभी विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे नशे में धुतशंकर मिश्रा ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था।

शंकर मिश्रा की लास्ट लोकेशन बेंगलुरु थी, उसी आधार पर उसकी खोजबीन की जा रही थी।दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 3 जनवरी को शंकर मिश्रा (35) का मोबाइल फोन बेंगलुरु में एक्टिव था। लेकिन उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ है। बेंगलुरु से पहलेदिल्ली पुलिस ने कई टीमें मुंबई भेजी गई थीं, लेकिन वहां उसका पता नहीं चल सका था। मामला तूल पकड़ने के बाद आरोपी शंकर मिश्रा को उसकी कंपनी वेल्स फार्गो (Wells Fargo) ने टर्मिनेट कर दिया है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि वेल्स फार्गो अपने कर्मचारियों से पेशेवर और निजी तौर पर उच्च व्यवहार की उम्मीद करता है। हमें यह आरोप बहुत ही परेशान करने वाले लगे। इस शख्स को वेल्स फार्गो से टर्मिनेट कर दिया गया है। हम इस मामले में जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। शंकर मिश्राWells Fargo कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट था। यह कंपनी अमेरिका की एक मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज कॉरपोरेशन से जुड़ी हुई है।

इधर शंकर मिश्रा के वकील ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल ने शिकायत दर्ज कराने वाली महिला से संपर्क किया था, अपने किए के लिए माफी मांगी थी। यहां तक ​​कि मुआवजे के रूप में महिला को 15,000 रुपये का भुगतान किया और उनके सामान को साफ करवाया। महिला की बेटी ने कथित तौर पर एक महीने के बाद यह कहते हुए पैसे लौटा दिए कि वे इसे स्वीकार नहीं कर सकते। शंकर मिश्रा के वकील का कहना है कि शराब के नशे में हुई इस गलती के बाद शंकर मिश्रा ने बुजुर्ग महिला से बात करके सभी चीजें साफ कर ली थीं। दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था, लेकिन अब मामले को नया तूल दिया जा रहा। वकील की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘शंकर मिश्रा ने महिला के कपड़े और बैग 28 नवंबर को साफ करवा दिए थे और 30 नवंबर को उनके घर तक भिजवा दिए थे। तब महिला ने साफ कहा था कि वह मामले को आगे नहीं बढ़ाएंगी और शिकायत भी दर्ज नहीं करवाएंगी। उनकी तरफ से उनकी बेटी ने बात की थी।’

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है। आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर संबंधित कानून के प्रावधानों के तहत मामले में तत्काल केस दर्ज करने और एक बुजुर्ग महिला को मानसिक आघात पहुंचाने के दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने एयर इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष को भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और फ्लाइट पर बुजुर्ग महिला के साथ भयानक व्यवहार करने और सम्मान और सुरक्षा का जीवन जीने के उसके अधिकार का उल्लंघन करने के लिए दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए लिखा है। आयोग ने मामले में की गई विस्तृत कार्रवाई की सूचना 7 दिनों के भीतर मांगी है।

एयर इंडिया ने लगाया आरोपी पर 30 दिन का बैन

एयर इंडिया की फ्लाइटमें इस तरह की शर्मनाक घटनाके मामले के तूल पकड़ने पर डीजीसीए ने सख्ती दिखाते हुएमामले में एयर इंडिया को नोटिस भी जारी किया है। एयर इंडिया ने इससे पहले गुरुवार को डीजीसीए को रिपोर्ट भी सौंपी थी। फिलहाल एयर इंडिया ने मिश्रा पर 30 दिनों का बैन लगा दिया है। एयर इंडिया ने आरोपी के खिलाफ दिल्ली के पालम पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका