न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना का कहर, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- आज आ सकते हैं 20000 केस

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज यानी शनिवार को आने वाले संभावित मामलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली में आज मरीज 20,000 मामलों के आने की संभावना है। दिल्ली में पॉजिटिविटि रेट में कल के मुकाबले 1-2 फीसदी ज्‍यादा होने की संभावना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Jan 2022 12:30:14

दिल्ली में कोरोना का कहर, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- आज आ सकते हैं 20000 केस

देश में इस समय कोरोना की तीसरी लहर चल रही है जिसके चलते मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की वजह से हडकंप मचा हुआ है। बीते दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली में 17,335 नए मामले सामने आए जो 8 मई के बाद एक दिन में सबसे अधिक थे। इसके अलावा नौ रोगियों की मौत हुई और संक्रमण दर बढ़कर 17.73% तक पहुंच गई। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज यानी शनिवार को आने वाले संभावित मामलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली में आज मरीज 20,000 मामलों के आने की संभावना है। दिल्ली में पॉजिटिविटि रेट में कल के मुकाबले 1-2 फीसदी ज्‍यादा होने की संभावना है। साथ ही कहा कि इस वक्‍त दिल्ली के अस्पतालों में अभी लगभग 90 फीसदी बेड खाली हैं।

दिल्ली में गुरुवार को संक्रमण के 15,709 मामले सामने आए थे। जबकि संक्रमण दर 15.34% रही थी। इससे पहले बुधवार को 10,665 और मंगलवार को 5,481 मामले सामने आए थे। शुक्रवार से पहले एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले 8 मई को सामने आए थे। जबकि 17,364 लोग संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 23.34% रही थी। उस दिन 332 रोगियों की मौत हुई थी। यही नहीं, दिल्‍ली में इस वक्‍त कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 513 मामले हैं।

दिल्‍ली में शुरू हुआ वीकेंड कर्फ्यू

दिल्‍ली में शुक्रवार (7 जनवरी) की रात 10 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लागू हो गया है। यह सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा। 55 घंटे के वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं के अलावा सभी सरकारी अधिकारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। जबकि प्राइवेट संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम का नियम लागू रहेगा। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने वालों के खिलाफ सख्‍ती बरतने के साथ जुर्माना लगाया जा रहा है।

हालांकि देश की राजधानी दिल्‍ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान बस और मेट्रो फुल कैपेस‍िटी के साथ चल रही हैं। इस दौरान लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने जाने की अनुमति है। जबकि कोई मेडिकल इमरजेंसी में पहचान पत्र के साथ बाहर निकल सकते हैं। यही नहीं, वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रखने का नियम है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त