बिजनौर जिले के एक गांव में एक कुत्ता बीते 11 जनवरी 2026, दिन रविवार से हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगा रहा है. लोग इसे भैरव बाबा का अवतार भी बता रहे हैं. कुत्ते को देखà¤
कुत्ता भैरव बाबा का अवतार? स्थानीय लोगों की आस्था
मंदिर में मौजूद कई श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का विश्वास है कि यह कुत्ता भैरव बाबा का अवतार हो सकता है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से कुत्ता शांति के साथ मंदिर की मूर्तियों की परिक्रमा कर रहा है, वह सामान्य व्यवहार से अलग है। वायरल वीडियो के बाद इस मान्यता को और बल मिला है, जिसके चलते मंदिर में आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुत्ता बिना किसी आक्रामकता या डर के लगातार हनुमान जी की मूर्ति के चारों ओर चक्कर लगाता है। कभी-कभी वह कुछ देर रुकता है और फिर दोबारा परिक्रमा शुरू कर देता है। बताया जा रहा है कि यह सिलसिला तीन दिनों से भी ज्यादा समय से जारी है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
ठंड से बचाने की कोशिश, डॉक्टरों ने की जांच
सर्द मौसम को देखते हुए स्थानीय लोगों ने कुत्ते को ठंड से बचाने के लिए प्लास्टिक पॉलिथीन से ढक दिया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कुत्ता सिर्फ हनुमान जी की मूर्ति ही नहीं, बल्कि मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की भी परिक्रमा कर रहा है।
कुत्ते की स्थिति को लेकर एक पशु चिकित्सकों की टीम भी मंदिर पहुंची। जांच के बाद डॉक्टरों ने स्थानीय लोगों को बताया कि कुत्ते की मानसिक और शारीरिक हालत सामान्य है। इसके बावजूद लोग इस पूरी घटना को चमत्कार और आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल यह रहस्यमयी दृश्य पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इसे देखने के लिए लगातार मंदिर पहुंच रहे हैं।
















