न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? पूरी जानकारी यहां पढ़ें

जेम्स कैमरून की अवतार: फायर एंड ऐश अब जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। जानें यह फिल्म कब और कहां उपलब्ध होगी, साथ ही कहानी, कलाकार और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 16 Jan 2026 9:06:48

जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? पूरी जानकारी यहां पढ़ें

जेम्स कैमरून की विज्ञान-कथा फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने रिलीज के साथ ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। यह फिल्म 19 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में आई थी और अपने भव्य विजुअल्स और पैंडोरा की जादुई दुनिया के लिए दर्शकों ने खूब सराहा। अब जैसे-जैसे फिल्म का थिएटर रन पूरा हो रहा है, फैंस बेसब्री से यह जानना चाहते हैं कि यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां स्ट्रीम होगी।

'अवतार: फायर एंड ऐश' ओटीटी पर कब आएगी?

जेम्स कैमरून निर्देशित इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज़ के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली है। अब थिएटर रन के खत्म होने के बाद फैंस इसे अपने घरों पर आराम से देखने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म भारत में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

खबरों की मानें तो फिल्म अप्रैल से जून 2026 के बीच ओटीटी पर उपलब्ध हो सकती है। यह अनुमान पिछली ओटीटी रिलीज़ के आधार पर लगाया गया है, क्योंकि 'अवतार 2' थिएटर में रिलीज़ होने के लगभग छह महीने बाद ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर आई थी। ओटीटी पर यह फिल्म कई भाषाओं में देखने को मिलेगी, जिससे देशभर के दर्शक इसे अपनी पसंद की भाषा में एन्जॉय कर सकेंगे।

फिल्म की कहानी

'अवतार: फायर एंड ऐश' में जेक सुली और नेयतिरी अपने परिवार के साथ आग उगलने वाले ना'वी कबीले, जिसे ऐश पीपल कहा जाता है, और मानव आक्रमणकारियों के खिलाफ संघर्ष करते हैं। फिल्म में सैम वर्थिंगटन, ज़ोई सल्डाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिन्होंने इस चैप्टर में वापसी की है। इसके अलावा ऊना चैपलिन, केट विंसलेट, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखेंगे।

बॉक्स ऑफिस और भविष्य

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई की है। जेम्स कैमरून पहले ही 'अवतार 4' और 'अवतार 5' की घोषणा कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'अवतार 4' 2029 में और 'अवतार 5' 2031 में रिलीज़ की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड