न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर की छत पर चोरी-छिपे अफीम की खेती, मकान मालिक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ में तिलकनगर क्षेत्र के एक मकान की छत पर चोरी-छिपे अफीम की खेती का खुलासा, पुलिस ने 352 पौधे जब्त किए और मकान मालिक उदयलाल को गिरफ्तार किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 16 Jan 2026 2:14:56

घर की छत पर चोरी-छिपे अफीम की खेती, मकान मालिक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एक अनोखी और गंभीर कार्रवाई करते हुए शहर के तिलकनगर क्षेत्र में सेंती मोहल्ला स्थित एक मकान की छत पर छिप-छिपकर अफीम की खेती करने का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके पर तलाशी लेकर 10 टब में उगाए गए कुल 352 अफीम के पौधे जब्त किए। इस मामले में मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध नशीली खेती रोकने और मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह की टीम ने गुरुवार शाम तिलकनगर सेंती में छापेमारी की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान की छत पर अवैध रूप से अफीम की बुवाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मकान की जांच की। तलाशी के दौरान छत पर रखे 10 टब में उगाए गए पौधों की पहचान अफीम के रूप में की गई। मकान मालिक उदयलाल पुत्र देवीलाल गुर्जर को तुरंत हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मकान से जब्त 352 अफीम के पौधों का अनुसंधान अभी जारी है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के मार्गदर्शन में डिप्टी बृजेश सिंह के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी प्रेम सिंह, एसआई प्रभुसिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल पृथ्वी पाल सिंह, हेमव्रत सिंह, बलवंत सिंह, डुंगर सिंह और विनोद कुमार की टीम शामिल रही।

पुलिस ने इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की रोकथाम और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम बताया। अब आरोपी के खिलाफ नशे की खेती और संबंधित अपराधों के तहत विस्तृत जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा बसु को मिली थी बड़ी चेतावनी, बोलीं- सबने कहा था करियर खत्म हो जाएगा
‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा बसु को मिली थी बड़ी चेतावनी, बोलीं- सबने कहा था करियर खत्म हो जाएगा