न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर आउट, सनी देओल की ताकतवर दहाड़ से कांपा पाकिस्तान

‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल की दमदार दहाड़ और देशभक्ति से भरपूर सीन ने फैंस को रोमांचित कर दिया। 23 जनवरी 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Jan 2026 2:38:09

‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर आउट, सनी देओल की ताकतवर दहाड़ से कांपा पाकिस्तान

‘गदर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल अब 1997 की मशहूर देशभक्ति वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। वहीं, आज 15 जनवरी, आर्मी दिवस के खास मौके पर मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर देखने के बाद देशभक्ति का जज्बा हर दर्शक की रगों में दौड़ने लगता है।

ट्रेलर में झलकती देशभक्ति

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फीमेल लीड में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा को कास्ट किया गया है। फिल्म में मेजर सैनिक होशियार सिंह की असली कहानी पर फोकस किया गया है, जिनका रोल वरुण धवन निभा रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत सनी देओल के दमदार संवादों से होती है:

"फौजी के लिए बॉर्डर सिर्फ नक्शे पर खींची हुई एक लकीर नहीं, बल्कि अपने देश के साथ किया गया एक वादा है। जहां वो खड़ा है, उसके आगे कोई नहीं जाएगा — न दुश्मन, न गोली, न कोई इरादा। और आज कुछ भी हो, हम यह वादा टूटने नहीं देंगे।"

इसके बाद ट्रेलर में वरुण धवन, अहान पांडे और दिलजीत दोसांझ को इंट्रोड्यूस किया गया है। हर सीन में देशभक्ति और भावनाओं का तड़का है। ट्रेलर का म्यूजिक भी भावनाओं को और गहराई देता है। पुराने ‘बॉर्डर’ की पूरी फीलिंग नए ट्रेलर में मौजूद है। सनी देओल ने पूरे ट्रेलर में अपनी छाप छोड़ी है, वहीं बाकी एक्टर्स ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी है। ट्रेलर का अंतिम संवाद भी चर्चा का विषय बन गया है: "तुम हमें क्या हराओगे, अरे तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं।"

सनी देओल ने खुद अनाउंसमेंट की

सनी देओल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रेलर रिलीज की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था: "इस कहानी से बड़ी कोई और कहानी नहीं, इस जीत से बड़ा कोई जश्न नहीं। बॉर्डर 2 का ट्रेलर आज, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।"

इसके अलावा, 14 जनवरी की रात सनी देओल ने नौसेना के जवानों के साथ समय बिताया और सोशल मीडिया पर सैनिकों के साथ सेल्फी शेयर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा: "हिंदुस्तान मेरी जान, मेरी आन, मेरी शान, हिंदुस्तान, गर्व, सम्मान और वीरता।"

बॉर्डर 2 का टीज़र

मेकर्स ने इससे पहले 16 दिसंबर 2025, विजय दिवस के मौके पर फिल्म का टीज़र जारी किया था, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। अब ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस और भी उत्साहित हैं। फिल्म से अब तक ‘संदेशे आते हैं’ सहित चार गाने रिलीज हो चुके हैं।

बॉर्डर 2 की रिलीज डेट

‘बॉर्डर 2’ 2026 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड, 23 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। फिल्म का उद्देश्य पहली फिल्म की विरासत को सम्मान देना और नई पीढ़ी को भी आकर्षित करना है। कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और इसमें वीर सैनिकों की अदम्य गाथा दिखाई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड