Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जेलेंस्की ने खत लिखकर रूस को बताई युद्ध खत्म करने की शर्त, भड़के पुतिन, कहा - यूक्रेन को बर्बाद कर दूंगा

रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia-Ukraine War) 34वें दिन भी जारी है। रूस को इस जंग में काफी नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर जंग को खत्म करने की डिप्लोमैटिक कोशिशें भी जारी है। इसी के मद्देनजर रूस के अरबपति और चेल्सी फुटबाल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच यूक्रेन के राष्ट्रपति का खत लेकर पुतिन के पास पहुंचे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 2:02:15

जेलेंस्की ने खत लिखकर रूस को बताई युद्ध खत्म करने की शर्त, भड़के पुतिन, कहा - यूक्रेन को बर्बाद कर दूंगा

रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia-Ukraine War) 34वें दिन भी जारी है। रूस को इस जंग में काफी नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर जंग को खत्म करने की डिप्लोमैटिक कोशिशें भी जारी है। इसी के मद्देनजर रूस के अरबपति और चेल्सी फुटबाल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच यूक्रेन के राष्ट्रपति का खत लेकर पुतिन के पास पहुंचे थे। इस खत में जेलेंस्की ने उन शर्तों के बारे में बताया था, जिससे युद्ध रोका जा सकता है। इस पर भड़कते हुए पुतिन ने कहा, 'मैं यूक्रेन को बर्बाद कर दूंगा। इससे इतर सीजफायर के लिए दोनों देशों का डेलिगेशन की तुर्की में बैठक कर रहा है। हालांकि अमेरिका का कहना है कि पुतिन सुलह के मूड में नहीं हैं।'

‘द टाइम्‍स’ की रिपोर्ट के मुताबिक इस हाथ से लिखे नोट में युद्ध को बंद करने के लिए यूक्रेन की शर्तों के बारे में पूरा विवरण दिया गया था। इससे पहले रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच ने यूक्रेन के अनुरोध को स्‍वीकार करते हुए रूस के साथ बातचीत में मध्‍यस्‍थता को अपनी स्‍वीकृति दे दी थी। ब्रिटेन के चेल्सी फुटबाल क्‍लब के मालिक रोमन दोनों देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों का एक-दूसरे को संदेश पहुंचाने के लिए इस्‍तांबुल, मास्‍को और कीव के बीच चक्‍कर लगा रहे हैं।
एक स्वतंत्र रूसी मीडिया संस्थान को दिए साक्षात्कार में जेलेंस्की ने संभावित रियायत का संकेत देने के साथ यह भी कहा कि यूक्रेन की प्राथमिकता अपनी संप्रभुता को सुनिश्चित करने और मॉस्को को उनके देश के हिस्से को अलग करने से रोकना है जिसके बारे में कुछ पश्चिमी देशों का कहना है कि यह रूस का लक्ष्य है। उन्होंने कहा लेकिन, ‘सुरक्षा गारंटी और तटस्थता, हमारे देश का गैर परमाणु दर्जा कायम रखने के लिए हम तैयार हैं।’ इसी बीच खुलासा हुआ कि रूस के अरबपति और यूरोपियन फुटबॉल क्लब चेल्सी एफसी के मालिक रोमन अब्रामोविच पर केमिकल से हमले की खबर सामने आई है। चेल्सी के मालिक रोमन अब्रामोविच को इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन-बेलारूस बॉर्डर पर शांति वार्ताकारों के साथ एक संदिग्ध प्वॉइजन अटैक (जहर से हमले) का सामना करना पड़ा।

अब्रामोविच पूर्व रूसी राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन और वर्तमान रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के विश्वासपात्र माने जाते हैं। कहा जाता है कि अब्रामोविच और पुतिन का रिश्ता पिता और फेवरेट बेटे जैसा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका