न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेपो रेट में कटौती कर सकता है RBI, सस्ते हो जाएंगे समस्त प्रकार के लोन

एसबीआई रिसर्च Ecowrap के अनुसार, आरबीआई साल 2025 में रेपो रेट में कुल 0.75% की कटौती कर सकता है। आगे होने वाली अप्रैल, जून और अक्टूबर की पॉलिसी बैठकों में हर बार 0.25 फीसदी की कटौती होने की संभावना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 1:52:55

रेपो रेट में कटौती कर सकता है RBI, सस्ते हो जाएंगे समस्त प्रकार के लोन

होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन समेत सभी तरह के कर्ज पर आने वाले समय में ब्याज दरें घट सकती हैं। इससे आपके मौजूदा लोन की EMI का बोझ भी हल्का हो जाएगा। दरअसल, आरबीआई द्वारा प्रमुख ब्याज दर रेपो रेट में कटौती करने की उम्मीदें बढ़ रही हैं। एसबीआई रिसर्च Ecowrap के अनुसार, आरबीआई साल 2025 में रेपो रेट में कुल 0.75% की कटौती कर सकता है। आगे होने वाली अप्रैल, जून और अक्टूबर की पॉलिसी बैठकों में हर बार 0.25 फीसदी की कटौती होने की संभावना है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में खुदरा महंगाई के 3.9 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, पूरे साल की औसत महंगाई दर 4.7 फीसदी रहने का अनुमान है। महंगाई में आई इस गिरावट से आरबीआई को रेपो रेट कट करने के लिए सपोर्ट मिलेगा।
हालांकि, वित्त वर्ष 2026 में महंगाई के 4 फीसदी से 4.2 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है, जिसमें कोर महंगाई 4.2 फीसदी से 4.4 फीसदी के बीच रहेगी। कंट्रोल्ड महंगाई को देखते हुए एसबीआई रिसर्च एनालिस्ट्स का मानना है कि इस सायकल में आरबीआई रेपो रेट को 0.75 फीसदी घटा सकता है। आरबीआई अप्रैल और जून 2025 में लगातार रेपो रेट में कटौती कर सकता है। इसके बाद रेट कट का नया दौर अक्टूबर 2025 में शुरू हो सकता है।

एसबीआई रिसर्च Ecowrap ने कहा, "इस महीने और आगे के महीनों में धीमी महंगाई दर के साथ हमें उम्मीद है कि इस सायकल में रेपो रेट में कुल 0.75 फीसदी की कटौती हो सकती है। अगली अप्रैल और जून की पॉलिसी बैठक में लगातार रेट कट होने की उम्मीद है। इसके बाद रेट कट का नया सायकल अक्टूबर 2025 से फिर से शुरू हो सकता है।"

फरवरी 2025 में भारत की खुदरा महंगाई दर सात महीने के निचले स्तर 3.6 फीसदी पर आ गई थी। मुख्य रूप से खाने-पीने के सामानों की कीमतों में तेज गिरावट के कारण महंगाई दर नीचे आई। खाद्य और पेय पदार्थों की महंगाई 3.84 फीसदी तक कम हो गई, क्योंकि सब्जियों की कीमतों में काफी गिरावट आई। लहसुन, आलू और टमाटर की कीमतों में बड़ी गिरावट के कारण 20 महीनों में पहली बार वेजिटेबल इन्फ्लेशन निगेटिव हो गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि महाकुंभ ने लहसुन की खपत को कम कर दिया, जबकि उपवास अवधि के दौरान बढ़ी हुई मांग के कारण फलों की कीमतों में उछाल आया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब