न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग

उत्तर प्रदेश के महोबा में हाईवे पर 28 वर्षीय युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसके दोनों हाथ लगभग काट दिए गए। भाजपा नेता पर आरोप, घायल की हालत गंभीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 15 Jul 2026 8:49:12

महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कानपुर-सागर हाईवे पर दिनदहाड़े 28 वर्षीय युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसके दोनों हाथ लगभग काट दिए गए। हमलावरों ने उसके पैरों और सिर पर भी कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इस सनसनीखेज हमले का आरोप एक भाजपा नेता और उसके साथियों पर लगाया गया है। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज हायर सेंटर में चल रहा है।

पेट्रोल पंप के सामने घेरकर किया हमला

ndtv इंडिया की खबर के अनुसार, यह घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के समदनगर इलाके में मंगलवार रात हुई। जानकारी के अनुसार, समदनगर निवासी 28 वर्षीय जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की किसी काम से चंदेल पेट्रोल पंप पहुंचा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे घेर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और हमलावरों ने कुल्हाड़ी से उस पर लगातार कई वार कर दिए। हमले की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके दोनों हाथ कलाई के पास से लगभग अलग हो गए। इसके अलावा उसके पैर पर भी गंभीर चोटें आईं और सिर पर धारदार हथियार से गहरे घाव किए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सड़क पर तड़पता रहा युवक, मां का रो-रोकर बुरा हाल

हमले के बाद विक्की खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उसकी मां घटनास्थल पर पहुंची। बेटे की हालत देखकर वह बेसुध हो गई और कपड़े की मदद से उसके कटे हुए हाथों को समेटने और संभालने की कोशिश करती रही। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

डायल-112 की टीम ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान भी दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी।

भाजपा नेता और साथियों पर लगाए गए आरोप

घटना में भाजपा नेता का नाम सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा और तनाव का माहौल है। घायल के पिता राजा बाबू सिंह और भाई आलोक सिंह ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे उनके ही मोहल्ले में रहने वाले भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह परमार और उसके सहयोगियों का हाथ है।

परिजनों के मुताबिक, विक्की केवल पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप गया था, जहां उस पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे और युवक को निशाना बनाकर हमला किया गया।

डॉक्टरों ने बताया गंभीर, दोनों हाथ लगभग अलग हुए

घायल के भाई आलोक सिंह का कहना है कि आरोपी पक्ष से उनकी कोई बड़ी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। उनका आरोप है कि राजनीतिक प्रभाव और दबंगई के दम पर इस घटना को अंजाम दिया गया।

जिला अस्पताल के डॉक्टर शिशुपाल ने बताया कि घायल की हालत अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि दोनों हाथ लगभग शरीर से अलग हो चुके थे, जिन्हें अस्थायी रूप से बांधकर स्थिर किया गया है। इसके अलावा पैर पर भी गहरी चोटें हैं और सिर पर धारदार हथियार के कई गंभीर घाव पाए गए हैं।

एक आरोपी हिरासत में, कई पहलुओं से जांच जारी

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि पीआरवी को समदनगर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति पर हमले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायल की पहचान विक्की ठाकुर पुत्र राजाबाबू सिंह निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक पूर्व परिचित व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत