न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SMS से मेदांता में शिफ्ट हुए रामेश्वर डूडी, ब्रेन हेमरेज के चलते हैं भर्ती

मंगलवार सुबह एयर एंबुलेंस जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। एसएमएस अस्पताल से सुबह करीब साढ़े नौ बजे डूडी को बाहर लाया गया। इसके बाद डूडी को जयपुर एयरपोर्ट ले जाया गया। जहाँ से डूडी को एयर एंबुलेंस लेकर रवाना हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 11:52:36

SMS से मेदांता में शिफ्ट हुए रामेश्वर डूडी, ब्रेन हेमरेज के चलते हैं भर्ती

जयपुर। पिछले कुछ दिनों से ब्रेन हेमरेज के कारण जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता रामेश्वर डूडी को आज सुबह एसएमएस से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को सुबह जयपुर से गुरुग्राम ले जाया गया। डूडी की हालत स्थिर बनी हुई है।

मंगलवार सुबह एयर एंबुलेंस जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। एसएमएस अस्पताल से सुबह करीब साढ़े नौ बजे डूडी को बाहर लाया गया। इसके बाद डूडी को जयपुर एयरपोर्ट ले जाया गया। जहाँ से डूडी को एयर एंबुलेंस लेकर रवाना हो गई। एयर एंबुलेंस में डॉक्टर्स की देखरेख में डूडी को ले जाया गया है। रामेश्वर डूडी को एसएमएस के डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। डूडी के परिजन भी उनके साथ हैं।

बनाया गया ग्नीन कॉरिडोर

कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को एयरपोर्ट पर ले जाने से पहले एसएमएस अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस दौरान एसएमएस अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा सहित कई कांग्रेसी नेता एसएमएस अस्पताल में मौजूद रहे। साथ ही एसएमएस अस्पताल में भारी संख्या में डूडी के समर्थकों का जमावड़ा दिखा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार रात को ही डूडी को देखने अस्पताल पहुँचे थे।

दो दिन पहले हुआ था ब्रेन हेमरेज

रामेश्वर डूडी की रविवार सुबह तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हे मानसरोवर के मंगलम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां ब्रेन हेमरेज की वजह से उनकी सर्जरी की गई। इसके बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। कोई खास सुधार नहीं हुआ। परिजनों के कहने पर एसएमएस अस्पताल प्रशासन की ओर से ट्रिटमेंट नोट बनाकर सोमवार को मेदांता अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद मंगलवार सुबह डूडी को मेंदाता अस्पताल के लिए एयर एंबुलेंस से रैफर कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट