न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गहलोत सरकार की सिलिकोसिस नीति से कैलाश को मिला नया जीवन, इलाज के लिए मिली 3 लाख की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के खनन श्रमिकों के कल्याण और स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए संवेदनशील निर्णय लेते हुए राजस्थान सिलिकोसिस नीति 2019 की शुरुआत की है। नीति के तहत राज्य सरकार सिलिकोसिस बीमारी का दंश झेल रहे प्रदेश के श्रमिकों को इलाज के लिए तुरंत आर्थिक मदद दे रही है, साथ ही पीड़ित की दुर्भाग्यवश मृत्यु होने पर उनके परिवार को भी आर्थिक संबल दिया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Nov 2022 3:53:53

गहलोत सरकार की सिलिकोसिस नीति से कैलाश को मिला नया जीवन, इलाज के लिए मिली 3 लाख की आर्थिक सहायता

जयपुर, 17 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के खनन श्रमिकों के कल्याण और स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए संवेदनशील निर्णय लेते हुए राजस्थान सिलिकोसिस नीति 2019 की शुरुआत की है। नीति के तहत राज्य सरकार सिलिकोसिस बीमारी का दंश झेल रहे प्रदेश के श्रमिकों को इलाज के लिए तुरंत आर्थिक मदद दे रही है, साथ ही पीड़ित की दुर्भाग्यवश मृत्यु होने पर उनके परिवार को भी आर्थिक संबल दिया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत लाभान्वित दौसा जिले के कंदौली गांव के निवासी श्री कैलाश कुमार सैनी ने बताया कि वे पिछले 30 सालों से मूर्ति बनाने का काम कर रहे है। उनके परिवार में तीन पुत्री एवं एक पुत्र है और अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर है। उन्होंने बताया कि वे घर के एकमात्र सदस्य है, जो मूर्ति बनाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैै।

उन्होंने बताया कि सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित होने के बाद उनके लिए शारीरिक श्रम करना संभव नहीं था। पर्याप्त आमदनी के अभाव में वे ना केवल परिवार के भरण-पोषण में, अपितु स्वयं का इलाज कराने में भी असहाय महसूस कर रहे थे। इलाज का खर्च अधिक होने के कारण उन्हें अस्पताल से वापस घर आना पड़ा और इलाज की उम्मीद छोड़ दी। ऐसी विषम परिस्थितियों में उनके 18 वर्षीय बेटे पर परिवार की सारी जिम्मेदारी आ गई और उनके बेटे को पढ़ाई छोड़ मजदूरी का कार्य शुरू करना पड़ा।

कैलाश के बेटे शिवराम बताते हैं कि उनके पिताजी पिछले 8 साल से इस बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित है। विषम आर्थिक परिस्थितियों के कारणवश उन्होंने इलाज की उम्मीद ही छोड़ दी थी। लेकिन मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई राजस्थान सिलिकोसिस नीति से उनके पिताजी व परिवार को नया जीवनदान मिला। नीति के अंतर्गत उनके परिवार को 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तुरंत प्रदान की गई, जिसकी वजह से उनके पिताजी का इलाज संभव हो पाया है। इस आर्थिक मदद से उनके पूरे परिवार को आर्थिक संबल भी प्राप्त हुआ है।

शिवराम बताते हैं कि समय पर आर्थिक सहायता मिलने के कारण उनके पिताजी का बेहतर इलाज हो रहा है और वे शीघ्र पूर्णतया स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लागू की गई जीवनदायिनी सिलिकोसिस नीति से .उनके परिवार को नई संजीवनी मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट