न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस की आज ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली, इन मुद्दों को लेकर रामलीला मैदान में राहुल गांधी बीजेपी पर करेंगे हमला

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि को लेकर की रैली करने जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली को संबोधित करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 04 Sep 2022 9:48:39

कांग्रेस की आज ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली, इन मुद्दों को लेकर रामलीला मैदान में राहुल गांधी बीजेपी पर करेंगे हमला

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि को लेकर की रैली करने जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली को संबोधित करेंगे। इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए देश से बाहर गई हैं और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ गई हैं, इस कारण दोनों कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी। राहुल गांधी भी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ विदेश में थे, लेकिन वो लौट आए हैं और आज रैली में हिस्सा लेंगे।

यह रैली 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक विपक्षी पार्टी की 3,500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले हो रही है, जहां राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर जोर देंगे और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देंगे। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला करती रही है और कहती रही है कि ये आम लोगों के मुद्दे हैं और इस पर सभी मंचों पर चर्चा होनी चाहिए।

बीजेपी पर लगाए उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का आरोप

पार्टी महासचिव जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन और कुछ अन्य नेताओं ने कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला-बोल’ रैली से एक दिन पहले रामलीला मैदान में केंद्र सरकार पर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया। रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके प्रवक्ता महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के अभियान तथा ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से ध्यान भटकाने की कोशिश कर कर रहे हैं।

माकन ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, संसद और सड़क पर महंगाई के खिलाफ और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। देश के अंदर महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन सरकार असंवेदनशील बनी हुई है। मोदी सरकार के पिछले आठ वर्षों के कार्यकाल को देखें तो यह सवाल उठता है कि क्या किसी तरह से कर में कटौती हुई, क्या जनता को किसी तरह की राहत दी गई? माकन ने दावा किया कि सिर्फ कॉरपोरेट कर में कटौती की गई ताकि सरकार के उद्योगपति मित्रों को फायदा मिल सके।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन