न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी आज उत्तर प्रदेश को देंगे बड़ी सौगात, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का करेंगे उद्घाटन, राफेल, मिराज और सुखोई दिखाएंगे करतब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के करवल खीरी में 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 22,500 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 8:44:59

PM मोदी आज उत्तर प्रदेश को देंगे बड़ी सौगात, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का करेंगे उद्घाटन,  राफेल, मिराज और सुखोई दिखाएंगे करतब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के करवल खीरी में 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 22,500 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। और इसके निर्माण में कुल 36 महीने का समय लगा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश को इस एक्सप्रेस वे से सीधा फायदा मिलेगा। एक्सप्रेसवे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर सहित नौ जिलों से होकर गुजरता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन दोपहर करीब 1:30 बजे होगा। मंगलवार को पीएम मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा आयोजित एक एयर शो भी देखेंगे। भारतीय वायु सेना द्वारा एक्सप्रेसवे पर निर्मित 3.2 किमी लंबी हवाई पट्टी पर एक एयर शो होगा। सुखोई, मिराज, जगुआर सहित वायुसेना के 11 विमान करतब दिखाएंगे। सुल्तानपुर जिले में एक्सप्रेसवे आपात स्थिति में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग और टेक आफ करने में सक्षम होगी। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में जाना जाएगा।

2 लाख लोग सभा में होंगे शामिल

मोदी की सभा में शामिल होने के लिए करीब 2 लाख लोगों को लाया जाएगा। अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़ और गाजीपुर तक से कार्यक्रम में भीड़ लाई जाएगी। जिले में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी गई है। डीपीआरओ ने ग्राम प्रधानों को भीड़ का दायित्व सौंपा है। इतने लोगों को लाने-ले जाने के लिए सुल्तानपुर के DM ने 2 हजार बसें उपलब्ध कराने को कहा था। सुल्तानपुर के DM की तरफ से रोडवेज के प्रबंध निदेशक को बसों का इंतजाम करने के लिए पत्र लिखा गया, यानी सरकारी खर्च से यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। बसों पर खर्च होने वाली रकम का भुगतान उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) करेगा।

सोमवार को पीएम मोदी ने एक्सप्रेस वे की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के विकास पथ के लिए कल का दिन विशेष है। दोपहर 1:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होगा। यह परियोजना अपने साथ यूपी की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए कई लाभ लेकर आई है।'

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात