न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, 100 FIR दर्ज, 6 को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के लिए 100 FIR दर्ज की है, जबकि 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति अधिनियम की धाराओं के तहत सभी आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Mar 2023 9:07:41

PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, 100 FIR दर्ज, 6 को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के लिए 100 FIR दर्ज की है, जबकि 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति अधिनियम की धाराओं के तहत सभी आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक ने समाचार एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी। स्पेशल सीपी ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय से बाहर आते हुए एक वैन को भी रोका गया, जिससे कुछ पोस्टर जब्त किए गए और गिरफ्तारियां की गईं। इस मामले में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में 2 एफआईआर हुई और 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनको हिरासत में लिया गया है, उनमें पोस्टर लेकर जाते हुए गाड़ी का ड्राइवर पप्पू और गाड़ी का मालिक विष्णु शर्मा शामिल है। साथ ही नारायणा से प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस मामले में नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में 2 एफआईआर, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में 6 एफआईआर, शाहदरा डिस्ट्रिक्ट में 9 एफआईआर, नॉर्थ वेस्ट जिले में 12 एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, नई दिल्ली, साउथ वेस्ट, रोहिणी जिले जैसे इलाके मे कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। हालांकि इस मामले में दर्ज FIR जमानती धाराओं के अंतर्गत हुई थी, इसलिए सभी गिरफ्तार लोगों को थाने से ही जमानत मिल गई।

50000 पोस्टर लगाने की थी योजना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जो पोस्टर लगाए गए थे, उसमें प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था। इसी के साथ पुलिस ने खुलासा किया है कि दिल्ली में ऐसे 50000 पोस्टर लगाने की योजना थी।

'आप' ऑफिस से निकलते वैन से 2000 से ज्यादा पोस्टर बरामद

दरअसल, पिछले कुछ दिनों पहले राजधानी दिल्ली में कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में पोस्टरवार शुरू किया गया था। दिल्ली के कई इलाकों में जगह-जगह इस संबंध में पोस्टर लगाए जाने के इनपुट्स मिलने पर हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने करीब 2000 पोस्टर को सड़क किनारे दीवारों से उतारे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी कार्यालय से निकलकर डीडीयू मार्ग की ओर जा रही एक वैन को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने उसके अंदर से करीब 2000 से ज्यादा पोस्टर जब्त किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका