बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 7:30 बजे मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में निधन हो गया। दिलीप कुमार के निधन के बाद पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े राजनेताओं ने शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक, शायरा बानो को किया फोनपीएम नरेंद्र मोदी ने दिलीप कुमार की पत्नी शायरा बानो (Saira Banu) से फोन पर बात की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया. पीएम मोदी ने करीब दस मिनट तक शायरा बानो से बात की.
इसके साथ ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा, 'दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई किंवदंती के रूप में याद किया जाएगा. उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण पीढ़ियों के दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे. उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है. उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना. श्रद्धांजलि.'