न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीएमओ में जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, जितेंद्र सोनी और सिद्धार्थ सिहाग को बड़ी भूमिका, पूरी सूची यहां देखें

सीएमओ में अधिकारियों के कार्यों का नया बंटवारा, जितेंद्र सोनी और सिद्धार्थ सिहाग को अहम जिम्मेदारियां। जानें किस अधिकारी को कौन सा विभाग मिला और पूरी लिस्ट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 10 Apr 2026 3:19:40

सीएमओ में जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, जितेंद्र सोनी और सिद्धार्थ सिहाग को बड़ी भूमिका, पूरी सूची यहां देखें

जयपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में अधिकारियों के कार्यों का नया बंटवारा कर दिया गया है, जिसके तहत अलग-अलग विभागों और संभागों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हैं। इस पुनर्गठन में कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की कमान सौंपी गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है।

इस नई व्यवस्था के तहत जितेंद्र कुमार सोनी को सबसे ज्यादा और अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्हें पीएचईडी, भूजल विभाग (GWD), जल संसाधन, इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP), कमांड एरिया डेवलपमेंट (CAD), लोक निर्माण विभाग (PWD), ऊर्जा, सूचना एवं जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), मोटर गैराज, एस्टेट, सिविल एविएशन, कैबिनेट, कार्मिक विभाग (DOP), परिवहन और मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से जुड़े कार्य सौंपे गए हैं। इसके साथ ही उन्हें जयपुर संभाग की देखरेख की जिम्मेदारी भी दी गई है।

वहीं, सिद्धार्थ सिहाग को भरतपुर संभाग का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा उनके पास उद्योग, एमएसएमई, खादी, बीआईपी, ईएसआईसी, रीको, विधि, खान एवं पेट्रोलियम, गृह विभाग, पुलिस, होम गार्ड, सतर्कता, जेल, सिविल डिफेंस, RSBI, वन एवं पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और CMIS जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी होगी।

मुकुल शर्मा को कोटा और बीकानेर संभाग का दायित्व दिया गया है। साथ ही वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों, बैठकों, आयोजनों की तैयारियों, आगंतुकों और प्रतिनिधिमंडलों के समन्वय तथा सीएमआर की जनसुनवाई से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे।

जगवीर सिंह को जोधपुर संभाग का कार्यभार सौंपा गया है। उनके जिम्मे आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास, पशुपालन, गोपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, कृषि, कृषि विपणन, बागवानी, RSAMB, प्रशासनिक सुधार, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, सहकारिता, खाद्य एवं आपूर्ति, चुनाव और सूचना का अधिकार (RTI) जैसे विभाग रहेंगे।

उत्सव कौशल को उदयपुर और अजमेर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही वे नगरीय विकास एवं आवासन (UDH), स्थानीय स्वशासन (LSG), ग्रामीण विकास, पंचायती राज, वाटरशेड एवं मृदा संरक्षण, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, पुरातत्व एवं संग्रहालय, देवस्थान और सीएमओ के सामान्य प्रशासन से जुड़े कार्य संभालेंगे।

अन्य अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व सौंपा गया है। अमिता शर्मा को वित्त एवं कर, आबकारी, अल्प बचत, राज्य बीमा, जीपीएफ, आयोजना, श्रम शक्ति, आर्थिक एवं सांख्यिकी, युवा एवं खेल, सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान एवं तकनीक जैसे विभागों की जिम्मेदारी मिली है।

संयुक्त सचिव अंजू राजपाल को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुर्वेद, परिवार कल्याण, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, श्रम, रोजगार एवं कौशल विकास, फैक्ट्री एवं बॉयलर्स, भाषा और पुस्तकालय विभाग सौंपे गए हैं।

उप सचिव जयप्रकाश नारायण को महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, विशेष योग्यजन, जनजाति क्षेत्रीय विकास (TAD), अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण और शांति एवं अहिंसा से जुड़े विभागों का कार्यभार दिया गया है।

इस नए कार्य बंटवारे के जरिए सीएमओ में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में कदम उठाया गया है, जिससे राज्य में योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल