न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान को पीएम मोदी का डबल तोहफ़ा, जयपुर मेट्रो फेज-2 और HPCL रिफाइनरी से बदलेगी शहर और अर्थव्यवस्था

राजस्थान को पीएम मोदी का डबल तोहफ़ा: जयपुर मेट्रो फेज-2 और HPCL रिफाइनरी प्रोजेक्ट से शहर और राज्य की तस्वीर बदलेगी, शहर में ट्रैफिक आसान होगा और औद्योगिक विकास को मिलेगा नया जोर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 09 Apr 2026 10:34:48

राजस्थान को पीएम मोदी का डबल तोहफ़ा, जयपुर मेट्रो फेज-2 और HPCL रिफाइनरी से बदलेगी शहर और अर्थव्यवस्था

गुलाबी नगरी जयपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राजस्थान को दो बड़े प्रोजेक्ट्स की मंजूरी दी गई है, जो शहर और राज्य दोनों की तस्वीर बदलने वाले हैं। पहला, जयपुर मेट्रो का फेज-2 (Jaipur Metro Phase-2), और दूसरा, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट (HPCL Rajasthan Refinery Project)।

जयपुर मेट्रो फेज-2: शहर में सफर होगा आसान

जयपुर मेट्रो का नया कॉरिडोर उत्तर से दक्षिण (North-South Corridor) दिशा में दौड़ेगा। प्रह्लादपुरा से टोडी मोड तक 41 किलोमीटर लंबी यह लाइन अंबाबाड़ी से सीतापुरा तक पहुंचेगी। पूरे मार्ग में कुल 36 स्टेशन होंगे, जिनमें 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड शामिल हैं।

इस लाइन का सबसे बड़ा फायदा शहर के जाम वाले इलाकों को ट्रैफिक से राहत देना और यात्रियों का समय बचाना होगा। यह कॉरिडोर सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआई (VKIA), टोंक रोड, एसएमएस हॉस्पिटल, रामबाग स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे व्यावसायिक और रिहायशी क्षेत्रों को सीधे जोड़ेगा। जयपुर एयरपोर्ट जाने वालों के लिए अंडरग्राउंड स्टेशन योजना इसे और भी सुविधाजनक बनाएगी।

फेज-2 कॉरिडोर के प्रमुख स्टेशन

टोडी मोड, हरमाड़ा घाटी, हरमाड़ा, वीकेआई रोड नंबर 14, वीकेआई रोड नंबर 9, वीकेआई रोड नंबर 5, विद्याधर नगर, सेक्टर 2, भवानी निकेतन, अंबाबाड़ी, पानीपेच, कलक्ट्रेट, खासा कोठी सर्कल, गवर्नमेंट हॉस्टल, अशोक मार्ग, एसएमएस हॉस्पिटल, नारायण सिंह सर्कल, रामबाग सर्कल, नेहरू पैलेस, गांधीनगर स्टेशन, गोपालपुरा, दुर्गापुरा, बीटू बायपास चौराहा, पिंजरापोल गौशाला, हल्दीघाटी गेट, कुंभा मार्ग, जीईसीसी, सीतापुरा, गोनेर मोड, बीलवा, बीलवा कलां, सहारा सिटी, प्रहलादपुरा।

HPCL राजस्थान रिफाइनरी: औद्योगिक विकास को मिलेगा जोर

मोदी कैबिनेट ने पश्चिमी राजस्थान के बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट HPCL राजस्थान रिफाइनरी को भी मंजूरी दी है। 79,459 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और मारवाड़ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर आएंगे और बालोतरा जिले के पचपदरा से इस रिफाइनरी प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।

इस डबल तोहफे से न सिर्फ जयपुरवासियों के लिए शहर का सफर आसान होगा, बल्कि राजस्थान की औद्योगिक और आर्थिक स्थिति भी नई ऊँचाइयों को छुएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?