न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान खान की भारत को धमकी - मिसाइल का जवाब हम भी दे सकते थे, लेकिन हमने धैर्य दिखाया

भारत की मिसाइल पाकिस्तान में गिरने पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि हम भारतीय मिसाइल का जवाब दे सकते थे लेकिन हमने होश से काम लिया। इससे पहले पाकिस्तान ने मामले की जांच में खुद को शामिल करने की बात कही थी। दरअसल, भारत द्वारा गलती से एक मिसाइल फायर हो गई थी, यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिरी थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Mar 2022 8:13:23

इमरान खान की भारत को धमकी - मिसाइल का जवाब हम भी दे सकते थे, लेकिन हमने धैर्य दिखाया

भारत की मिसाइल पाकिस्तान में गिरने पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि हम भारतीय मिसाइल का जवाब दे सकते थे लेकिन हमने होश से काम लिया। इससे पहले पाकिस्तान ने मामले की जांच में खुद को शामिल करने की बात कही थी। दरअसल, भारत द्वारा गलती से एक मिसाइल फायर हो गई थी, यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिरी थी।

9 मार्च को भारतीय सेना की एक अनआर्म्ड मिसाइल (बिना हथियारों वाला प्रोजेक्टाइल) गलती से फायर हो गई थी। करीब 261 किलोमीटर दूर यह मिसाइल पाकिस्तान के मियां चन्नू इलाके में गिरी। चूंकि इसमें हथियार नहीं थे। लिहाजा कोई नुकसान नहीं हुआ। भारत ने अपनी गलती मानते हुए। हाईलेवल कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी के ऑर्डर जारी कर दिए थे।

इमरान खान ने रविवार को पहली बार इस घटना पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा, हम भारतीय मिसाइल के पाकिस्तान में गिरने का जवाब दे सकते थे, लेकिन हमने संयम बरता। इमरान खान पंजाब के हफिजाबाद जिले में रविवार को रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।

इमरान खान के खिलाफ एकजुट विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया है। रैली में इमरान खान ने देश की सुरक्षा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, हमें अपने रक्षा क्षेत्र और देश को मजबूत बनाना है।

इमरान सरकार के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश कर चुका है। माना जा रहा है कि उनकी सरकार का बचना बेहद मुश्किल है। लिहाजा, इमरान इलेक्शन मूड में हैं। पाकिस्तानी सेना मिसाइल मामले में बयानबाजी से परहेज कर रही है, लेकिन इमरान और उनके मंत्री मामले को तूल दे रहे हैं। पाकिस्तान के पत्रकार अंसार अब्बासी ने शनिवार को कहा था कि खान इस मामले का सियासी फायदा उठाना चाहते हैं।

पाकिस्तान के जर्नलिस्ट मोहम्मद इब्राहिम काजी ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि भारत से छोड़ी गई मिसाइल का नाम ब्रह्मोस है। इसकी रेंज 290 किलोमीटर है। इंडियन एयरफोर्स इसका स्टॉक राजस्थान के श्रीगंगानगर में रखती है। हालांकि, पाकिस्तानी फौज का दावा है कि यह मिसाइल हरियाणा के सिरसा से दागी गई।

इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वे मिसाइल हादसे पर भारत द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। इसकी संयुक्त जांच होनी चाहिए। जारी बयान में कहा गया है कि इतने गंभीर मामले को सिर्फ एक आसान से स्पष्टीकरण से खत्म नहीं किया जा सकता है। भारत जो इंटरनल जांच की बात कर रहा है, वो भी काफी नहीं है क्योंकि मिसाइल तो पाकिस्तान में गिरी है। ऐसे में हम संयुक्त जांच की मांग करते हैं जिससे हर तथ्य की निष्पक्ष जांच की जा सके। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया, हम जानना चाहते हैं कि भारत की तरफ से कौन सी मिसाइल फायर की गई, उसकी specifications क्या थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती