न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान: पति इमरान खान की सरकार में जमकर मची लूट, मालामाल हुईं बुशरा बीबी की सहेली, 23 करोड़ से 97 करोड़ हुई संपत्ति

पाकिस्तान (Pakistan) में चल रहे सियासी संकट के बीच कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पत्नी बुशरा बीबी (Bushra Bibi) की करीबी दोस्त फराह खान (Farah Khan) को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फराह खान की संपत्ति इमरान खान सरकार के कार्यकाल में 4 गुना बढ़ गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Apr 2022 1:34:09

पाकिस्तान: पति इमरान खान की सरकार में जमकर मची लूट, मालामाल हुईं बुशरा बीबी की सहेली, 23 करोड़ से 97 करोड़ हुई संपत्ति

पाकिस्तान (Pakistan) में चल रहे सियासी संकट के बीच कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पत्नी बुशरा बीबी (Bushra Bibi) की करीबी दोस्त फराह खान (Farah Khan) को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फराह खान की संपत्ति इमरान खान सरकार के कार्यकाल में 4 गुना बढ़ गई। 2017 में उन्होंने अपनी संपत्ति 231.6 मिलियन (23 करोड़ 16 लाख पाकिस्तानी रुपए) बताई थी, जो 2021 में बढ़कर 971 मिलियन (97 करोड़ 10 लाख पाकिस्तानी रुपए) हो चुकी है। फराह खान को फरहत शहजादी और फराह गुज्जर के नाम से भी जाना जाता है। वह बुशरा बीबी की करीबी दोस्त हैं और इमरान खान की शादी की रस्म भी फराह के घर पर ही हुई थी।

विपक्ष के साथ-साथ इमरान खान के करीबी भी फराह खान पर सवाल उठा रहे हैं। इमरान के करीबी अलीम खान ने फराह खान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि फराह खान को पंजाब प्रांत में हर नियुक्ति और तबादले के लिए लाखों रुपये मिलते थे। उन्होंने दावा किया कि फराह ने कई शहरों में कई संपत्तियां खरीदीं हैं और कई व्यावसायिक क्षेत्रों में लाखों रुपये निवेश किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फराह खान ने 2019 में ब्लैक मनी स्कीम (टैक्स एमनेस्टी स्कीम) को सफेद करने का फायदा भी उठाया। वर्तमान में इमरान खान कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। ऐसे में बुशरा बीबी की दोस्त फराह खान बिगड़े हालात को देखते हुए दुबई भाग गई हैं।

फराह खान ने लाहौर और इस्लामाबाद में महंगी संपत्तियों को खरीदा है। इसमें इस्लामाबाद के एक पॉश सेक्टर में एक विला भी शामिल है। दस्तावेजों के अनुसार, फराह खान ने इस्लामाबाद के सेक्टर एफ-7/2 में 933 वर्ग गज का घर खरीदा। इसकी कीमत 195 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (19 करोड़ 50 लाख) है। 2018 में उन्होंने टैक्स फाइल नहीं किया। लेकिन उस्मान बुजदार के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के एक साल के अंदर ही फराह खान की संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ।

पाकिस्तानी अखबार द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, भ्रष्टाचार के आरोप के बाद फराह खान दुबई जा चुकी हैं। उनके पति पहले ही अमेरिका रवाना हो चुके हैं। विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की नेता रोमिना खुर्शीद ने फराह की एक फोटो शेयर की थी। फोटो में फराह के बगल में एक बैग था। रोमिना खुर्शीद ने लिखा था कि बुशरा की फ्रंटवुमन, फराह खान, जो देश छोड़कर भाग चुकी है। उसके पास करीब 68 लाख का बैग है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती