न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Omicron को लेकर IIT कानपुर प्रोफेसर की चेतावनी - पीक बनेगा तो एक साथ 2 लाख कोविड बेड की जरूरत होगी

कोविड वैक्सीन ले चुके लोग भी ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीनेटेड लोगों पर ओमिक्रॉन का घातक असर नहीं होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Dec 2021 11:31:22

Omicron को लेकर IIT कानपुर प्रोफेसर की चेतावनी - पीक बनेगा तो एक साथ 2 लाख कोविड बेड की जरूरत होगी

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के दूसरे देशों की तरह भारत में भी तेजी से फैल रहा है। अब तक देश में 422 ओमिक्रॉन केस की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (108 ) और दिल्ली (79) में है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इसी रफ़्तार से ओमिक्रॉन के केस बढ़ते है तो मार्च में भारत में डेली केसेज का आंकड़ा 1.8 लाख तक जा सकते है। इस पीक पर पहुंचने के बाद देश को करीब 2 लाख कोविड बेड की जरूरत होगी। कोविड वैक्सीन ले चुके लोग भी ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीनेटेड लोगों पर ओमिक्रॉन का घातक असर नहीं होता है।

मणींद्र अग्रवाल, प्रोफेसर, IIT कानपुर का कहना है कि जनवरी के आखिर में ओमिक्रॉन का असली कहर देखने को मिलेगा। पिछले 3-4 दिनों में कोविड के केस दोगुने हो गए हैं। यही डबलिंग टाइम धीरे-धीरे कम होता जाएगा और मार्च में ओमिक्रॉन केस भयानक तेजी से बढ़ेंगे। फरवरी में इसका जब पीक बनेगा, तब करीब 2 लाख डेली कोविड केस आ सकते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो हॉस्पिटलाइजेशन की भी तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट के दौरान 5 में से 1 केस को हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत पड़ी थी, लेकिन साउथ अफ्रीका, यूके और डेनमार्क के अनुभव को देखें तो ओमिक्रॉन केसेज में 10 में से 1 केस में हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत पड़ेगी। इसलिए जब मार्च में तीसरी लहर का पीक बनेगा तो एक साथ 2 लाख बेड की जरूरत होगी।

आपको बता दे, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद गुजरात में 43, तेलंगाना में 41, केरल में 38, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31, राजस्थान में 22, पश्चिम बंगाल में 6, हरियाणा में 4, ओडिशा में 4, आंध्र प्रदेश में 4, जम्मू-कश्मीर में 3, उत्तर प्रदेश में 2, चंडीगढ़ में 1, लद्दाख में 1 और उत्तराखंड में 1 ओमिक्रॉन केस की पुष्टि हुई है।

शनिवार की रात को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा था कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन कर लोग संक्रमित होने से बच सकते हैं।

पीएम मोदी ने ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर ऐलान किया कि देश के तमाम कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर को बूस्टर डोज दी जाएगी। इसके साथ ही 15 से 18 साल के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन देने का फैसला लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल