न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुप्रबंधन की वजह से भगदड़ मची, रेल मंत्री मौत छिपाने में लगे थे..., कांग्रेस ने मांगा अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में 18 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद कांग्रेस ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Feb 2025 1:06:24

कुप्रबंधन की वजह से भगदड़ मची, रेल मंत्री मौत छिपाने में लगे थे..., कांग्रेस ने मांगा अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में 18 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद कांग्रेस ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि जब स्टेशन पर महिलाएं और बच्चे भीड़ में दबकर जान गंवा रहे थे, तब रेल मंत्री इस भयावह त्रासदी की खबर को दबाने और मौत के आंकड़े छिपाने में जुटे थे। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भगदड़ की हृदयविदारक तस्वीरों के साथ एक वीडियो साझा किया है। पोस्ट में कहा गया, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और लापरवाही के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई, यहां तक कि मासूम बच्चों की भी मौत हो गई। लेकिन इस भयावह हादसे के बीच रेल मंत्री 'सब ठीक है' की रट लगाए बैठे थे। वे खबर दबाने और सच्चाई छिपाने में लगे थे। ऐसे असंवेदनशील व्यक्ति को मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। रेल मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।"

जब भगदड़ की खबर सामने आई, तब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि "स्थिति अब नियंत्रण में है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।" हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय तक 15 लोगों ने स्टेशन पर ही दम तोड़ दिया था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इतनी भारी भीड़ के बावजूद स्टेशन पर पुलिस और प्रशासन की उपस्थिति बेहद सीमित थी। अव्यवस्था के बीच सुरक्षा व्यवस्था नदारद दिखी, जिससे हालात और बिगड़ गए।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा,

"नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की वजह से कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर बेहद दुखद और व्यथित करने वाली है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए उचित इंतजाम किए जाने चाहिए थे। सरकार और प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लापरवाही और अव्यवस्था के कारण किसी को अपनी जान न गंवानी पड़े।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म