न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Updates: महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी डराने लगा कोरोना, आज मिले 400 से ज्यादा मरीज

बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस की महामारी से 3 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10,934 पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्‍ली में 409 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,42,439 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Mar 2021 10:33:43

Corona Updates: महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी डराने लगा कोरोना, आज मिले 400 से ज्यादा मरीज

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। आज गुरुवार की बात करे तो खबर लिखे जाने तक देश में 20 हजार कोरोना के मरीज सामने आ चुके है वहीं, 101 लोगों की मौत भी हुई। महाराष्ट्र में एक बार फिर 10 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आए। यहां, आज गुरुवार को 14,137 मरीज मिले वहीं, 57 लोगों की मौत भी हुई, बता दे, पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। वहीं, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी कोरोना के मामले अब बढ़ने लगे है। यहां, गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 409 नए मामले दर्ज किये गए हैं, जो कि लगभग पिछले दो महीनों में एक दिन में सबसे अधिक हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 0.59% हो गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस की महामारी से 3 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10,934 पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्‍ली में 409 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,42,439 हो गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी को 585 मामले सामने आये थे। जबकि चार जनवरी को 384 मामले दर्ज किये गये थे। इसके बाद 11 जनवरी को 306 मामले और 12 जनवरी को 386 मामले सामने आये थे। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,020 हो गई है और कोरोना संक्रमण की दर 0.59% है।

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 1028 रिकॉर्ड की गई। जबकि पॉजिटिविटी रेट अब कुल 4.91% रह गया है। दिल्ली भर के अस्पतालों की बात करें तो कुल 5711 बेड हैं जिसमें से 579 पर मरीज भर्ती हैं। बाकी 5132 अभी भी खाली पड़े हुए हैं। इसके अलावा डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर में 5525 बेड हैं जिनमें से सिर्फ 4 पर ही कोरोना मरीज भर्ती हैं।

इसके अतिरिक्त डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 97 बेड की व्यवस्था है जोकि पूरी तरह से खाली ही पड़े हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों को लेकर कंट्रोल रूम को 203 कॉल भी मिली। पिछले 24 घंटे में कंटेनमेंट जोन की संख्या 592 रिकॉर्ड की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब