न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुलडोजर से खुदाई में घायल हुआ कोबरा नाग, भड़की नागिन, थमा निर्माण कार्य, 3 घंटे तक मचा हड़कंप

अजमेर के खरेकड़ी रोड पर होटल निर्माण के दौरान बुलडोजर की खुदाई में एक कोबरा नाग घायल हो गया। नागिन के आक्रामक व्यवहार से इलाके में हड़कंप मच गया और करीब तीन घंटे तक निर्माण कार्य बंद रहा, बाद में स्नेक कैचर ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 17 Jan 2026 8:03:46

बुलडोजर से खुदाई में घायल हुआ कोबरा नाग, भड़की नागिन, थमा निर्माण कार्य, 3 घंटे तक मचा हड़कंप

अजमेर: खरेकड़ी रोड पर निर्माणाधीन एक होटल का काम उस वक्त अचानक ठप पड़ गया, जब बुलडोजर से हो रही खुदाई के दौरान एक कोबरा सांप गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद नाग के साथ उसकी नागिन भी थी। जैसे ही नागिन ने अपने साथी को जख्मी हालत में देखा, वह आक्रामक हो उठी और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नागिन ने खतरा महसूस करते हुए वहां मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों की ओर फुफकारना शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए लोग डर के मारे पीछे हट गए और करीब तीन घंटे तक निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहा। बाद में मौके पर स्नेक कैचर को बुलाया गया, जिसने नाग-नागिन के जोड़े को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

कुंडली मार आमने-सामने बैठा कोबरा जोड़ा:

कोबरा टीम राजस्थान के संस्थापक सुखदेव भट्ट ने बताया कि बुलडोजर की बकेट की चपेट में आने से नर कोबरा घायल हो गया था। अपने साथी को चोटिल देख नागिन बेहद उत्तेजित हो गई और लगातार फुफकार कर लोगों को पास आने से रोकती रही। इससे वहां मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया और काम रोकना पड़ा। असुरक्षित वातावरण को भांपते हुए नाग और नागिन एक-दूसरे के सामने कुंडली मारकर बैठ गए। भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां करीब 5-5 फीट लंबे कोबरा सांप आमने-सामने कुंडली जमाए हुए थे। नागिन लगातार पहरे की मुद्रा में रहकर नाग को बचाने की कोशिश कर रही थी।

‘डरें नहीं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें’:

सुखदेव भट्ट ने बताया कि घायल होने के बावजूद नाग को नागिन अकेला छोड़ने को तैयार नहीं थी। पूरी सावधानी और सूझबूझ के साथ दोनों कोबरा सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि कोबरा प्रजाति के सांप आमतौर पर जोड़े में रहते हैं और खतरा महसूस होते ही आक्रामक व्यवहार दिखाकर खुद की रक्षा करते हैं। ऐसे हालात में घबराने की बजाय सांप से दूरी बनाए रखना ही सबसे सुरक्षित उपाय है। कई बार लोग डर के कारण सांप को नुकसान पहुंचा देते हैं, जो गलत है। उन्होंने अपील की कि सांप दिखने पर उसे मारने की बजाय तुरंत स्नेक कैचर या वन विभाग की मदद ली जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार
नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए संविधान और समानता पर सवाल
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए संविधान और समानता पर सवाल
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे गौरव गोगोई, बोले- पहली बार इतना डरा-सहमा देखा
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे गौरव गोगोई, बोले- पहली बार इतना डरा-सहमा देखा
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का दावा, ‘हमें पता है क्या हुआ, कुछ तो...’
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का दावा, ‘हमें पता है क्या हुआ, कुछ तो...’
राहुल गांधी के अहंकार और अनुशासनहीनता से प्रभावित हुआ मानसून सत्र, रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
राहुल गांधी के अहंकार और अनुशासनहीनता से प्रभावित हुआ मानसून सत्र, रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सभी पायलटों का होगा ड्रग्स टेस्ट; फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले के बाद बढ़ी सख्ती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सभी पायलटों का होगा ड्रग्स टेस्ट; फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले के बाद बढ़ी सख्ती
स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं मावा गुजिया, खोया और मेवों की भरपूर स्टफिंग से बनेगी बेहद स्वादिष्ट मिठाई
स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं मावा गुजिया, खोया और मेवों की भरपूर स्टफिंग से बनेगी बेहद स्वादिष्ट मिठाई
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ अब इस दिन आएगी सिनेमाघरों में, उज्ज्वल निकम और कसाब केस की कहानी पर आधारित है फिल्म
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ अब इस दिन आएगी सिनेमाघरों में, उज्ज्वल निकम और कसाब केस की कहानी पर आधारित है फिल्म
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले आया पहला रिव्यू, रमेश तौरानी ने सनी देओल की फिल्म को बताया दिल छू लेने वाली कहानी
‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले आया पहला रिव्यू, रमेश तौरानी ने सनी देओल की फिल्म को बताया दिल छू लेने वाली कहानी
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला