न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान की ‘हैप्पी पटेल’ की धीमी शुरुआत, रिलीज के पहले दिन 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई फिल्म

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत फीकी रही। रिलीज के पहले दिन यह फिल्म 2 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई और करीब 1.25 करोड़ की कमाई कर सकी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 17 Jan 2026 8:45:08

आमिर खान की ‘हैप्पी पटेल’ की धीमी शुरुआत, रिलीज के पहले दिन 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई फिल्म

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने 16 जनवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी। वीर दास स्टारर इस फिल्म के जरिए इमरान खान ने लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। यही वजह थी कि रिलीज से पहले फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि थिएटर में पहुंचने के बाद फिल्म को न तो आलोचकों से पूरी तरह सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और न ही दर्शकों का खास समर्थन हासिल हो पाया। इसका असर सीधे इसकी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर देखने को मिला, जो उम्मीदों से काफी कमजोर रही।

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को आमिर खान प्रोडक्शंस का सपोर्ट मिला है और इसका निर्देशन वीर दास व कवि शास्त्री ने मिलकर किया है। इस फिल्म में इमरान खान, वीर दास और आमिर खान करीब 15 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आए हैं। इससे पहले ये तीनों ‘दिल्ली बेली’ में साथ काम कर चुके हैं। इसी रीयूनियन के चलते फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई थी। लेकिन रिलीज के दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की कमी साफ नजर आई और फिल्म की ओपनिंग बेहद सुस्त रही।

सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आंकड़े फिलहाल अनुमानित हैं और आधिकारिक कलेक्शन सामने आने के बाद इनमें मामूली बदलाव संभव है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘हैप्पी पटेल’ की कहानी एक ऐसे जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी नेक नीयत उसे बार-बार अजीब और अप्रत्याशित परिस्थितियों में फंसा देती है। फिल्म में कॉमेडी और स्पाई थ्रिल का अनोखा मेल देखने को मिलता है। इस प्रोजेक्ट का सह-निर्देशन वीर दास और कवि शास्त्री ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले वीर दास और अमोघ रणदिवे ने मिलकर लिखी है।

वीर दास और इमरान खान के अलावा फिल्म में कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इनमें मोना सिंह, मिथिला पालकर, प्रियांशु चटर्जी और शारिब हाशमी शामिल हैं। खास बात यह है कि आमिर खान ने भी फिल्म में एक स्पेशल कैमियो किया है, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज एलिमेंट के तौर पर रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड