Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लक्ष्मणगढ क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, विद्युत, सड़कों के अनेक विकास कार्य हुए : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम एवं देवस्थान मंत्री एवं सीकर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने बुधवार को जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में ग्राम पंचायत घस्सू में 60 लाख रूपये की लागत से बनी ग्राम पंचायत भवन एवं 76 लाख रूपये की लागत से निर्मित क्रय-विक्रय सहकारी समिति का फीता काटकर उद्घाटन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Nov 2022 11:25:32

लक्ष्मणगढ क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, विद्युत, सड़कों के अनेक विकास कार्य हुए : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

जयपुर, 16 नवम्बर। उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम एवं देवस्थान मंत्री एवं सीकर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने बुधवार को जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में ग्राम पंचायत घस्सू में 60 लाख रूपये की लागत से बनी ग्राम पंचायत भवन एवं 76 लाख रूपये की लागत से निर्मित क्रय-विक्रय सहकारी समिति का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीकर जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती रावत ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर आमजन को निःशुल्क ईलाज की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने लोगों को योजना की अधिक से अधिक जानकारी देने के साथ ही योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा।

प्रभारी मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने विधवा पेंशन, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए सहायता, वृद्वावस्था पेंशन, कन्यादान, पालनहार योजना, राज्य कर्मचारियों के लिए आर.जी.एच.एस योजना, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर उन्हें राहत देने का काम किया है।
प्रभारी मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने कहा कि सीकर जिले में शिक्षा, चिकित्सा, सडकों के अनेक विकास कार्य करवाये गये है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आप के क्षेत्रीय विधायक ने कुम्भा राम लिफ्ट परियोजना स्वीकृत करवाई, कर्माबाई का मन्दिर, हर्ष में पर्यटन, विकास, नेछवा में उपखण्ड कार्यालय तहसील, अधीशाषी अभियन्ता विद्युत कार्यालय, स्कूलों को क्रमोन्नत करने, कक्षा-कक्ष बनाने, सड़कों की स्वीकृति करवाने के साथ ही विकास कार्य करवायें गये है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणजनों के अभाव अभियोग सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं लक्ष्मणगढ विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि लक्ष्मणगढ क्षेत्र में विकास कार्य करवानें में कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि घस्सू ग्राम पंचायत में 20 करोड़ रूपये के विकास कार्य करवाये गये है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में लक्ष्मणगढ में कर्माबाई का पहला मन्दिर है जो राज्य सरकार के बजट से बनवाया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने घस्सू में 2 लाख लीटर की 2 करोड रूपये की लागत से पेयजल टंकी बनवाने, कर्माबाई आईटीआई में छात्र-छात्राओं दोनों के लिए प्रवेश देने एवं उनकी मांग पर संबंधित विषय खुलवाने की घोषणा की। एक माह में 24 घण्टे विद्युत की आपूर्ति करने के लिए, ग्रेड शुरू करवाने, बीसीएमएचओ कार्यालय नेछवा में विधायक कोष से स्वीकृत करने, शमशान भूमि में ट्यूबवैल करवाने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए 468 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत करवाई है जिससे धनासर, चूरू से सीधा लक्ष्मणगढ़ को पेयजल की सुविधा मिलने लगेगी। डोटासरा ने कहा कि लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में नई बनी ग्राम सेवा सहकारी समितियों में फर्नीचर, कम्प्यूटर के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 2-2 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लक्ष्मणगढ़ से राजास तक 18 करोड़ रूपये की सड़क स्वीकृत करवाई गई है तथा लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में 100 करोड़ रूपये के शिक्षा के क्षेत्र में विकाय कार्य चल रहे है।

डोटासरा ने घस्सू में स्कूल में पोर्च निर्माण करवाने की घोषणा की। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री श्रीमती रावत का सरपंच सुंदर देवी ने शॉल व चुनड़ी ओढाकर तथा लक्ष्मणगढ़ विधायक श्री डोटासरा सहित अतिथियों का साफा, माला, शॉल ओढाकर सम्मान किया गया।

समारोह में बीसूका जिला उपाध्यक्ष सुनिता गठाला, पूर्व विधायक दिलसुख राय चौधरी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका