न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OMG! नशे में धुत शख्‍स ने बिजनेस क्‍लास में बैठी महिला पर किया पेशाब, कैबिन क्रू मेंबर्स पर कार्रवाई न करने का लगा आरोप

Air India के विमान के बिजनेस क्‍लास में एक ऐसी घटना हुई जिसनें सभी को चौंका दिया। एयर इंडिया के विमान के बिजनेस क्‍लास में न्‍यूयॉर्क से दिल्‍ली की यात्रा कर रही एक महिला पर पुरुष यात्री ने पेशाब कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jan 2023 9:26:21

OMG! नशे में धुत शख्‍स ने बिजनेस क्‍लास में बैठी महिला पर किया पेशाब, कैबिन क्रू मेंबर्स पर कार्रवाई न करने का लगा आरोप

Air India के विमान के बिजनेस क्‍लास में एक ऐसी घटना हुई जिसनें सभी को चौंका दिया। एयर इंडिया के विमान के बिजनेस क्‍लास में न्‍यूयॉर्क से दिल्‍ली की यात्रा कर रही एक महिला पर पुरुष यात्री ने पेशाब कर दिया। ‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 घटित हुई थी। यह विमान न्‍यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी एयरपोर्ट से दिल्‍ली के लिए रवाना हुई थी। पीड़ित महिला ने तत्‍काल इसकी जानकारी कैबिन क्रू मेंबर्स को दी। आरोप है कि नशे में धुत शख्‍स पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। विमान के दिल्‍ली में लैंड करने के बाद आरोपी अशिष्‍ट पुरुष यात्री को यूं ही जाने दिया गया। पीड़ित महिला यात्री ने बाद में टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन। चंद्रशेखरन को इस बाबत चिट्ठी लिखकर उन्‍हें वाकये से अवगत कराया। इसके बाद एयर इंडिया की ओर से इस मामले की छानबीन शुरू की गई।

विमान के बिजनेस क्‍लास में यात्रा कर रही महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन को लिखी चिट्ठी में बताया, ‘लंच के बाद लाइट स्विच ऑफ कर दी गई थी। इसके कुछ देर बाद ही नशे में धुत एक यात्री मेरी सीट के पास आया और मुझपर पेशाब कर दिया। पेशाब करने के बाद वह यात्री मेरी सीट के पास ही खड़ा रहा। पास बैठे एक यात्री ने जब उसे वहां से जाने के लिए कहा जब वह वहां से हटा।’

महिला यात्री ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि क्रू मेंबर बेहद ही संवेदनशील और कठिन परिस्थिति से ठीक से निपटने के प्रति सजग नहीं थे। इस घटना में उनके कपड़े, बैग, जूते आदि पेशाब में पूरी तरह से भीग गए। उन्‍होंने आगे लिखा कि उन्‍हें इससे काफी तकलीफ हुई कि एयरलाइन की ओर से उनकी सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने को लेकर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।

उन्‍होंने टाटा ग्रुप के चेयरमैन को बताया कि जब उन्‍होंने इसकी शिकायत की तो एक एयर होस्‍टेस आई और डिसइनफ्कटेंट छिड़क कर चली गई। केबिन क्रू के सदस्‍यों ने बाद में उन्‍हें एक जोड़ी पायजामा और डिस्‍पोजेबल चप्‍पल दिया, ताकि वे इनका इस्‍तेमाल कर सकें। महिला यात्री ने बताया कि वह अपनी सीट पर नहीं चाहती थीं, जिसके बाद उन्‍हें दूसरी सीट मुहैया कराई गई जहां वह तकरीबन एक घंटे तक बैठीं। जब वह वापस अपनी पहले वाली सीट पर लौटीं तो वहां पेशाब की बदबू आ रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका