न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिपोर्ट में दावा - मुंबई में 1 जून तक कम हो सकती है कोरोना की स्पीड, मई के पहले हफ्ते में सर्वाधिक होगा मौतों का आंकड़ा!

मुंबई में 1 जून तक वायरस से होने वाले संक्रमण की स्पीड में कमी आ सकती है। यह दावा किया है टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) के वैज्ञानिकों द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 May 2021 11:04:13

रिपोर्ट में दावा - मुंबई में 1 जून तक कम हो सकती है कोरोना की स्पीड, मई के पहले हफ्ते में सर्वाधिक होगा मौतों का आंकड़ा!

मुंबई में 1 जून तक वायरस से होने वाले संक्रमण की स्पीड में कमी आ सकती है। यह दावा किया है टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) के वैज्ञानिकों द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में। हालाकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस बीच वायरस का कोई नया वैरिएंट सामने नहीं आना चाहिए। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि लोकल ट्रेन की वजह से मुंबई में तेजी से कोरोना फैला। रिपोर्ट के मुताबिक, लोकल ट्रेन सेवाओं ने इस वेरिएंट को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फरवरी में मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य बड़े जिलों में नए वेरिएंट सक्रिय था। इस दौरान स्कूल भी खुले थे और लोकल सेवा को भी फुल कैपेसिटी से चलाया जा रहा था। जैसे-जैसे सड़कों और ट्रेनों में भीड़ बढ़ती गई, इसे तेजी से फैलने का अनुकूल वातावरण मिल गया।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, मई के पहले सप्ताह में यहां मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा देखने को मिलेगा और 1 जून तक यह कम होकर स्थिर हो जाएगा। शहर में कोरोना की दूसरी लहर का कारण खोजने के लिए TIFR ने वैज्ञानिकों की एक टीम बनाकर मैथमेटिकल रिसर्च रिपोर्ट तैयार की है। रिसर्च टीम को लीड करने वाले TIFR के डीन डॉ संदीप जुनेजा का कहना है कि कोरोना का नया स्ट्रेन पहले वाले वेरिएंट की तुलना में 2.5 गुना ज्यादा संक्रामक है। यही वजह है कि इस बार संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। साथ ही, मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।

रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, 'फरवरी में अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कोरोना से जुड़े नियमों में काफी ढील दी गई। इस वजह से मार्च महीने में परिस्थिति गंभीर होनी शुरू हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर और अन्य जिलों में भी कोरोना मुंबई जैसी स्थिति पैदा होने यानी सार्वजनिक स्थानों में भीड़ बढ़ने की वजह से ही तेजी से फैलना शुरू हुआ और धीरे-धीरे इसने पूरे महाराष्ट्र को अपनी चपेट में ले लिया।

टीकाकरण के रुझानों का विश्लेषण करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर यह प्रक्रिया सुचारू ढंग से जारी रही यानी एक महीने में 15 से 20 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हुआ तो मरने वालों का आंकड़ा 1 जून को जनवरी-फरवरी के स्तर तक पहुंच जाएगा। अगर कोई नया वेरिएंट नहीं सामने आया तो 1 जुलाई से शहर में स्कूलों को फिर से खोला जा सकता है।

1 मई को मुंबई में हुई सर्वाधिक 90 लोगों की मौत

सिर्फ अप्रैल महीने में मुंबई में 2.3 लाख लोग संक्रमित हुए और इस दौरान 1479 मरीजों की मौत भी हुई है। 1 मई को यहां 90 मरीजों की मौत हुई, जो 24 जून 2020 के बाद सर्वाधिक है।

आपको बता दे, मुंबई के लिए सोमवार को राहत भरी खबर आई है। बीएमसी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में मुंबई में 2 हजार 662 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में शहर में 78 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े पहले से कम हैं।

आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में 5 हजार 746 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई है। अब शहर में कोरोना के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 54 हजार 143 हो गए हैं। वहीं मुंबई में अब कुल मौतों का आंकड़ा 13 हजार 408 हो गया है।

बीएमसी के अनुसार मुंबई में इस समय 93 कंटेनमेंट जोन हैं। इसके साथ ही 814 इमारतों को सील किया गया है। पिछले 24 घंटे में 20 हजार 477 लोगों को कोरोना टेस्‍ट किया गया है। वहीं, पूरे राज्य की बात करे तो सोमवार को 48 हजार 621 कोरोना मरीज मिले वहीं, 59 हजार 500 मरीज ठीक भी हुए। सोमवार को 567 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?