न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डूंगरपुर में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, ईडी के दुरुपयोग का लगाया आरोप

डूंगरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से ईडी और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जताई नाराज़गी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 2:26:26

डूंगरपुर में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, ईडी के दुरुपयोग का लगाया आरोप

डूंगरपुर। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को डूंगरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाए जाने से नाराज़ हैं। इसी के विरोध में डूंगरपुर में यह प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को बिना न्यायिक प्रक्रिया के मनमाने ढंग से जब्त कर लिया गया है। साथ ही, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा दुर्भावनापूर्ण चार्जशीट दाखिल की गई है।

"संवैधानिक संस्थाओं को बना लिया गया है राजनीतिक औज़ार"

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गांधीवादी विचारधारा में विश्वास रखती है, लेकिन केंद्र सरकार कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

नेताओं ने यह भी चेताया कि यदि इसी तरह की कार्यवाहियाँ चलती रहीं, तो कांग्रेस देशभर में जन आंदोलन खड़ा करने को मजबूर होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?